Delhi Air Quality Today Update: जैसे-जैसे सर्दी आगे बढ़ रही है। दिल्ली में हवा और ज्यादा खराब होती जा रही है। आज दिल्ली की हवा काफी जहरीली है। सुबह से ही स्मॉग की घनी काली चादर छाई हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के अनुसार, आज दिल्ली का AQI 505 है। आनंद विहार में 411, वजीरपुर में 443, RK पुरम में 422, अलीपुर में 432 है।
बोर्ड का कहना है कि अभी दिल्ली में प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा है, जिसमें सांस लेने से लोगों के बीमार होने का खतरा है। आंख संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आंखों में लालिमा, खुजली, की शिकायत हो सकती है। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि अगले 2-3 दिन वायु गुणवत्ता में सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन पर्यावरण मंत्री कहते हैं कि GRP-3 नियमों के तहत दिल्ली-NCR में आने वाले कुछ वाहनों पर प्रतिबंध बरकरार रखा जाएगा।
सुबह में हल्का कोहरा देखने को मिल सकता है
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के पूर्वानुमान के अनुसार, दिल्ली में प्रदूषण का स्तर अगले 6 दिनों तक बहुत खराब श्रेणी में बने रहने की संभावना है। पूर्वानुमान में कहा गया है कि प्रमुख सतही हवा सुबह के समय शांत रहने और उत्तर-पश्चिम या उत्तर-पूर्व दिशाओं से आने की संभावना है। IMD के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ दिन तक अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक ही स्तर के आसपास रहने की संभावना है, जिसके परिणामस्वरूप सुबह हल्का कोहरा भी रह सकता है।
लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel
GRAP-4 भी हटा, पर कुछ बैन जारी रखे गए
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, केंद्र सरकार ने दिल्ली-NCR में GRAP-4 के तहत लगाई गई पाबंदियों को भी सोमवार को हटा दिया, लेकिन GRAP-3 की पाबंदिया जारी रहेंगी। GRAP-4 के तहत दिल्ली-NCR में निर्माण कार्य, ट्रकों और 4 पहिया कमर्शियल वाहनों की एंट्री पर बैन था, जो अब हट गया है। वहीं दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि आउटडोर स्पोर्ट्स एक्टिविटी और प्रार्थना सभाओं पर प्रतिबंध रहेगा। स्कूल संचालक छात्रों को मास्क पहनने के लिए कहें। वायु प्रदूषण से खुद को बचाने के तरीके बताएं। अभिभावक और बच्चे स्कूल आने जाने के दौरान प्रदूषण से बचने के तरीके अपनाएं।
संबंधित खबरें
तेज आंधी, गर्जना के साथ बारिश... आधी रात दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम
2 hrs agoअलर्ट! दिल्ली में आज राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
3 hrs agoदिल्ली में सोमवार को इन 30 रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, पढ़ लें ये एडवाइजरी
9 hrs agoदादी के निधन पर घर जाने से इनकार? दिल्ली पुलिस के वीडियो पर दीपके का पलटवार
13 hrs agoदिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
16 hrs agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
17 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
18 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
18 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
19 hrs agoराहुल गांधी लगातार जनता को भड़काने के लिए ऐसी भाषा बोल रहे हैं- कंगना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines