दिल्ली-एनसीआर में शुक्रवार शाम तेज आंधी ने जमकर कहर बरपाया। कई स्थानों पर पेड़ गिर गए, साइनबोर्ड के नीचे गाड़ियां दब गईं, कुछ घरों को भी नुकसान पहुंचा और उड़ानों को डायवर्ट करना पड़ा। दिल्ली के साथ-साथ हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चली। हवाएं इतनी तेज थीं कि कई विमानों का मार्ग बदलना पड़ा।
निर्माणाधीन इमारत गिरने से एक की मौत, दो घायल
रिपोर्ट्स के अनुसार, धूल भरी आंधी के दौरान मधु विहार थाना क्षेत्र में एक निर्माणाधीन इमारत की दीवार गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। एडिशनल डीसीपी-I (पूर्वी दिल्ली) विनीत कुमार ने बताया कि शाम करीब 7 बजे पीसीआर कॉल मिली। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि एक इमारत के छठे फ्लोर का निर्माण कार्य चल रहा था और दीवार गिरने से यह दुर्घटना हुई। घायलों को अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।
अन्य इलाकों में भी नुकसान
सराय रोहिल्ला इलाके में पेड़ गिरने से कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। दिल्ली गेट के पास भी एक पेड़ गिरने से कई गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है।
मौसम विभाग की चेतावनी
मौसम विभाग ने तेज हवाओं से नुकसान की आशंका जताते हुए लोगों को घरों के अंदर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है। विभाग ने कहा, “पेड़ों के नीचे शरण न लें, कंक्रीट के फर्श पर न लेटें और कंक्रीट की दीवारों के पास न जाएं। बिजली के उपकरणों को बंद कर दें और पानी के स्रोतों से तुरंत बाहर आ जाएं।”
एयरलाइनों पर असर
एयर इंडिया ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि आंधी के कारण दिल्ली आने-जाने वाली उसकी कुछ उड़ानें विलंबित हुई हैं या उनका मार्ग परिवर्तित किया गया है। इंडिगो और स्पाइसजेट ने भी कहा कि मौसम के कारण उनकी कुछ उड़ानें प्रभावित हो सकती हैं।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
4 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
6 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
7 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
7 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
7 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
10 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
12 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines