Delhi-NCR Air Quality: दिल्ली-एनसीआर की हवा में रविवार को सुधार देखा गया है। कल जहां AQI का स्तर 400 के पार दर्ज किया गया था। वही, रविवार को यह करीब 300 के आसपास मापा गया है। हालांकि, वायु गुणवत्ता में आज और सुधार हुआ। लेकिन यह अभी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में बना हुआ है। सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (SAFAR) के आंकड़ों के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह 6 बजे कलेक्टिव AQI 317 था। कल राष्ट्रीय राजधानी में कई जगहों पर AQI 400 के पार था।
एनसीआर में भी AQI 300 के आसपास रहा
SAFAR के आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली विश्वविद्यालय, पूसा, लोधी रोड, IIT दिल्ली, एयरपोर्ट T3, नोएडा, मथुरा रोड और धीरपुर जैसे क्षेत्रों में AQI 203, 169, 167, 193, 241, 193, 208 के साथ दर्ज किया गया। बता दें कि शून्य और 50 के बीच एक AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 के बीच मध्यम, 201 और 300 के बीच खराब, 301 और 400 के बीच बहुत खराब, 401 और 450 के बीच गंभीर और 450 से ऊपर गंभीर प्लस माना जाता है। साथ ही शनिवार गुरुग्राम, नोएडा और फरीदाबाद AQI के ऊपर मापा गया, जो आज 300 के आसपास दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: Delhi schools reopen: 20 नवंबर को फिर से खुलेंगे दिल्ली के सभी स्कूल
हवा में सुधार के बाद दिल्ली के सरकारी स्कूल सोमवार से खुलेंगे
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ऑनलाइन वायु गुणवत्ता पर संज्ञान लेने के बाद ट्रिब्यूनल ने पहले दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार और झारखंड सहित कई राज्यों के मुख्य सचिवों को नोटिस जारी किया था। इसने संबंधित अधिकारियों को अपने दृष्टिकोण की समीक्षा करने, वायु गुणवत्ता में सुधार के लिए पर्याप्त उपाय करने और आगे की कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया।
बता दें कि दिल्ली के सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और निजी मान्यता प्राप्त स्कूल 20 नवंबर यानी सोमवार से सभी कक्षाएं (प्री-स्कूल से बारहवीं कक्षा तक) रूप से फिर से शुरू होंगी। हालांकि, दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय के एक आदेश के अनुसार, इस आदेश के जारी होने से अगले एक सप्ताह तक आउटडोर खेल गतिविधियां और सुबह की सभाएं आयोजित नहीं की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: Chhath Puja को लेकर दिल्ली पुलिस की Traffic Advisory, कई सड़कों के रूट को इग्नोर करने की सलाह
(Xanax)
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
37 mins agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 hr agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
4 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
5 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
5 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
6 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
7 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
7 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
8 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines