Delhi NCR Air Pollution In Hindi : देश की राष्ट्रीय राजधानी और उसके आसपास के क्षेत्र जहरीली हवा की चपेट में हैं। दिल्लीवासी जहरीली हवा में सांस लेने को मजबूर हैं। दिल्ली की आबोहवा में जमी धुंध की मोटी परतों के साथ वायु प्रदूषण में इजाफा हो रहा है। दिल्ली एनसीआर में जैसे सर्दी बढ़ रही है, वैसे वैसे एयर क्वालिटी इंडेक्स भी ज्यादा हो रहा है। ऐसे में लोगों के गले में खराश, आंखों में जलन और सांस लेने में दिक्कतें हो रही हैं।
वायु प्रदूषण को लेकर राजधानी के अलग-अलग इलाकों के कुछ वीडियो सामने आए हैं। इस वीडियो में धुंध की मोटी परत और हवा में प्रदूषण नजर आ रहा है। इंडिया गेट के वीडियो में धुंध की मोटी परत छाई हुई है और एयर क्वालिटी इंडेक्स लगातार खराब श्रेणी में है। वहीं दूसरा वीडियो कर्तव्य पथ है, जिसमें लोग सुबह सुबह कसरत और जॉगिंग करते नजर आ रहे हैं। कर्तव्य पथ भी धुंध की एक पतली परत से ढका हुआ है।
यह भी पढ़ें : Weather Updates: उत्तर भारत में बदल रहा मौसम, इस दिन से दिल्ली-NCR में पड़ने लगेगी कड़ाके की ठंड
खराब श्रेणी में हवा की गुणवत्ता
SAFAR-इंडिया के अनुसार, लोधी रोड क्षेत्र में हवा की गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बनी हुई है। अगर रविवार की बात करें तो दिल्ली का एयर क्वालिटी इंडेक्स 314 दर्ज किया गया था, जबकि शनिवार को एक्यूआई 321 था। हवा की इस स्तर को एयर क्वालिटी इंडेक्स में बेहद खराब श्रेणी में रखा जाता है। दिल्ली एनसीआर में अभी आने वाले दिनों में प्रदूषण का स्तर और बढ़ने की संभावना है।
जानें कैसा है दिल्ली एनसीआर का मौसम
देश के पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में भी तापमान में गिरावट आ रही है। दिल्ली एनसीआर में अभी सुबह और शाम के वक्त ही सर्दी पड़ रही है, लेकिन आने वाले कुछ दिनों में कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। राजधानी में हवा धीमी पड़ने की वजह से प्रदूषण में इजाफा देखने को मिल रहा है। जहरीली हवा से दिल्लीवासियों को सिर्फ बारिश ही निजात दिला सकती है।
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
3 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
4 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
7 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
9 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
10 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
11 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
13 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
13 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines