Delhi NCR AQI Update: दिल्ली में फैले वायु प्रदूषण के चलते यहां के लोगों के लिए खतरा लगातार बना हुआ है। रोजाना सामने आ रहे दिल्ली के एयर क्वालिटी इंडेक्स के रिकॉर्ड हर किसी को हैरान करने वाले हैं। आपको बता दें कि बीते सोमवार को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी हुए रिकॉर्ड के अनुसार, दिल्ली का औसतन एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 455 रिकॉर्ड किया गया था, जो कि मंगलवार को मामूली सी कमी के साथ 441 दर्ज किया गया है। दिल्ली की इस बेहद खराब हवा के चलते दिल्ली-एनसीआर के तकरीबन 4 करोड़ लोग जहरीली हवा में घुटन के साथ जीने को मजबूर हैं।
यह भी पढ़ें: ‘कांग्रेस का हाथ’ थामेगा सपा का ये बड़ा चेहरा, लोकसभा चुनाव में यूपी के कुर्मी वोट बैंक पर होगा सीधा कब्जा
लोगों में दिखने लगे वायु प्रदूषण के लक्षण
आपको बताते चलें कि दिल्ली में तेजी से खराब हो रही हवा के चलते प्रदूषण का खतरा लगातार बढ़ता जा ऱहा है। नतीजतन, दिल्ली एनसीआर के रहने वाले या कामकाज करने क लिए बाहर निकलने वाले लोगों में वायु प्रदूषण के लक्षण भी दिखने लगे हैं, जिस वजह से लोगों में आंखों में जलन के साथ सांस लेने में तकलीफ होना देखा जा रहा है। हालांकि, इससे भी डराने वाली बात ये है कि दिल्ली के प्रदूषण को लेकर विशेषज्ञों का कहना है कि इस वायु प्रदूषण से लोगों को कैंसर होने का भी खतरा बढ़ गया है।
यह भी पढ़ें: ‘समाजवाद के सिद्धांत से भटक गई मुलायम की पार्टी’, सपा महासचिव रवि प्रकाश वर्मा ने थामा कांग्रेस का हाथ
मौजूदा हालातों से स्वस्थ लोगों पर भी पड़ेगा असर
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के इंडेक्स के हिसाब से 401 से 500 तक का AQI गंभीर बताया गया है। जिसके तहत इस दायरे में आने वाला प्रदुषण न सिर्फ बीमार लोगों को और अधिक बीमार कर सकता है बल्कि पूर्ण रूप से स्वस्थ लोगों पर भी प्रभाव डाल सकता है। बताते चलें कि दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर दर्ज हुआ मौजूदा रिकॉर्ड भी इसी दायरे में आता है, जिसके चलते दिल्ली में वायु प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब बताई जा रही है। हालांकि दिल्ली सरकार की ओर से भी प्रदेश की हवा को कंट्रोल करने के लिए दिल्ली में ऑड-इवेन के साथ ही ग्रैप-4 प्रणाली लागू कर दी गई है, जिसके तहत कई प्रकार के नए नियमों को बनाने के साथ-साथ कई पाबंदियां भी लगाई गई हैं।
संबंधित खबरें
हिरासत में लिए गए कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, प्रदर्शन में गए थे जामिया
2 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बढ़ाया एमसीडी के चार हजार कर्मचारियों का वेतन
3 hrs agoSIR-CEC के खिलाफ दिल्ली में फिर प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए कई प्रदर्शनकारी
8 hrs agoदिल्ली में 24 अक्टूबर को किन इलाकों में गुल रहने वाली है बिजली? देखें लिस्ट
10 hrs agoदिल्ली-कटरा एक्सप्रेसवे पर दिसंबर 2026 में खुलेगा पठानकोट-दयालाचक सेक्शन
10 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
11 hrs agoआपकी कार BS4 है या BS6? दिल्ली जाने से पहले ऐसे करें चेक
12 hrs agoदिल्ली में हवा हुई ‘खराब’, अब WhatsApp ग्रुप से प्रदूषण कंट्रोल करेगी पुलिस
14 hrs agoयमुना पुनरुद्धार के लिए दिल्ली में 8,941 करोड़ की 43 परियोजनाएं
14 hrs agoCEC ज्ञानेश कुमार और SIR के खिलाफ 200 संगठनों का देशव्यापी प्रदर्शन आज
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines