दिल्ली–एनसीआर में आज भी कोहरा और स्मॉग छाया हुआ है. बढ़ते प्रदूषण के चलते राजधानी की हवा की गुणवत्ता ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है. इससे लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है. विशेषज्ञों ने बुजुर्गों, बच्चों और सांस के मरीजों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.
सीपीसीबी के अनुसार, दिल्ली का औसत एक्यूआई 350 दर्ज किया गया है. कई इलाकों में हवा की गुणवत्ता खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है.
सुबह 7 बजे अलग-अलग इलाकों में एक्यूआई इस प्रकार रहा…
आनंद विहार: 348
अलीपुर: 324
बवाना: 373
बुराड़ी: 326
चांदनी चौक: 352
द्वारका: 343
दिल्ली एयरपोर्ट के आसपास: 267
आईटीओ: 322
जहांगीरपुरी: 353
रोहिणी: 363
विवेक विहार: 355
आरकेपुरम: 374
नरेला: 330
मुंडका: 356
इससे पहले बुधवार को 24 घंटे का औसत एक्यूआई 342 दर्ज किया गया था. विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे में सुबह–शाम घर से बाहर निकलने से बचें. मास्क पहनें और ज़्यादा प्रदूषण वाली जगहों से दूरी बनाए रखें. सांस या दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों को विशेष एहतियात बरतने की जरूरत है.
प्रदूषण से निपटने के लिए सरकार और एजेंसियां लगातार प्रयास कर रही हैं, लेकिन फिलहाल आम लोगों को खुद भी सावधानी बरतनी होगी.
तापमान में गिरावट, सर्दी भी बढ़ी
दिल्ली में प्रदूषण के साथ-साथ ठंड भी बढ़ गई है. बीते बुधवार को सीजन का दूसरा सबसे कम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान गिरकर 5.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया. यह सामान्य से करीब 4 डिग्री कम था. वहीं, मौसम विभाग ने 6 दिसंबर के लिए कोल्ड वेव अलर्ट जारी किया है.
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
8 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
8 hrs agoअभिजीत दीपके के मेंटर रिहा, सौरव दास और आशुतोष रांका को क्यों भेजा तिहाड़?
13 hrs agoसौरव-आशुतोष को 5 दिन की न्यायिक हिरासत, दीपके बोले-तिरंगा लहराना जुर्म नहीं
17 hrs agoजंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट के तौर पर हटाने का आदेश किसने दिया?: दिल्ली HC
1 day agoसौरव दास और आशुतोष रांका को जंतर-मंतर में घुसना पड़ा भारी, FIR दर्ज
1 day agoदिल्ली में 14 अक्टूबर इन इलाकों में घंटों गुल रहेगी बिजली, चेक करें एरिया
1 day agoदिल्ली में बिजली सब्सिडी के लिए बदले नियम, अब आधार हुआ अनिवार्य
1 day agoराहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
1 day agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines