Delhi NCR Air Pollution: दिल्ली में वायु प्रदूषण चरम पर है और अब यह शहर सांस लेने लायक नहीं रहा है. सर्दियों का मौसम, धुंध, ठिठुरन और हवा न चलने से प्रदूषण के कण जम गए हैं, जिसके चलते पूरी दिल्ली पर स्मॉग की मोटी चादर बिछी है. आज 28 नवंबर 2025 की सुबह दिल्ली का AQI गंभीर श्रेणी का रहा.
आज सुबह 7 बजे के करीब दिल्ली का AQI 384 रिकॉर्ड हुआ. कई इलाकों में AQI 400 से ज्यादा दर्ज हुआ, जिसके चलते लोगों को जहां सांस लेने में दिक्कत हो रही है, वहीं आंखों में जलन की समस्या भी बढ़ रही है. हालांकि दिल्ली में लगी ग्रैप-3 की पाबंदियां हटा ली गई हैं, लेकिन ग्रैप-2 का सख्ती से पालन के निर्देश हैं.
400 से ज्यादा एक्यूआई खतरनाक
सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के अनुसार, 400 से ज्यादा एक्यूआई स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. PM2.5 के तहत AQI का लेवल 500 से ज्यादा है तो जल्दी सांस में घुसने वाले प्रदूषण सबसे बड़ा खतरा हो सकते हैं, क्योंकि ये कण फेफड़ों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. दिल्ली में वायु प्रदूषण की वर्तमान स्थिति बच्चों, बुजुर्गों और अस्थमा के मरीजों के लिए खतरनाक है.
सांस की बीमारियां हो सकती हैं और हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है. आंखों में जलन की समस्या और खांसी भी बढ़ सकती है. लोगों को सलाह है कि वे घर के अंदर ही रहें. खिड़कियां बंद करके एयर प्यूरीफायर चलाकर रखें. बच्चे और बुजुर्ज जब भी घर से बाहर निकलें तो N95 मास्क पहनें. व्यायाम न करें और खेल-कूद बंद कर दें. ज्यादा पानी पिएं और भाप लेते रहें.
कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम?
बता दें कि मध्य पाकिस्तान और उससे सटे अफगानिस्तान पर समुद्र तल से 3.1 और 5.8 किमीटर ऊपर पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य रहेगा और आसमान मुख्यतः साफ रहेगा. 28 नवंबर की रात से मौसम करवट बदल सकता है. 29 नवंबर और 1 से 4 दिसंबर के बीच सुबह के समय हल्का कोहरा छा सकता है. हवा की स्पीड 6 से 7 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी.
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
36 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
17 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
17 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
19 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
23 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines