Mps New Modern Flats: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए बनाए गए फ्लैट्स का उद्घाटन किया। इन फ्लैटों को खास तरह से डिजाइन किया गया है। हर एक में 5 कमरों के साथ ऑफिस बनाने के लिए भी स्पेस रखा गया है। साथ ही सांसद के निजी सहायक को भी जगह दी गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इनको बनाने में ईंटों का इस्तेमाल नहीं किया गया है। नरेंद्र मोदी के साथ इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला और किरेन रिजिजू भी शामिल रहे।
पीएम ने किया फ्लैटों का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा खड़क सिंह मार्ग पर संसद सदस्यों के लिए नवनिर्मित 184 टाइप-VII बहुमंजिला फ्लैटों का उद्घाटन किया। इसके पहले प्रधानमंत्री ने फ्लैटों का निर्माण करने वाले मजदूरों से भी मुलाकात की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन के बाद संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ‘आज मुझे संसद में अपने सहयोगियों के लिए आवासीय परिसर का उद्घाटन करने का मौका मिला है। ये चार टावर हैं, जिनके नाम कृष्णा, गोदावरी, कोसी और हुगली रखे गए हैं। ये भारत की चार महान नदियों के नाम हैं।
ये भी पढ़ें: सांसदों के लिए क्यों पड़ी नए फ्लैट्स की जरूरत, माननीयों को कैसे होंगे अलॉट?
क्या हैं फ्लैट्स की खासियत?
एक फ्लैट को 5 हजार स्क्वायर फीट में बनाया गया है। इसमें 5 कमरे बनाए गए हैं। जिसमें सांसद और उनके सहायक के लिए अलग से वर्कप्लेस बनाया गया है। इसके अलावा, फ्लैट में सहायक कर्मचारियों के लिए 2 कमरे दिए गए हैं। हर एक कमरे में अंदर ही बाथरूम बनाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन फ्लैट्स को ईंटों से न बनाकर RCC और एल्यूमीनियम से बनाया गया है। इन फ्लैट्स में टाइप-8 बंगलों से भी ज्यादा जगह दी गई है।
500 गाड़ियों के लिए पार्किंग स्पेस
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इन परियोजना को तैयार करने में करीब 550 करोड़ रुपये की लागत आई है। इनको ऐसी तकनीक से तैयार किया गया है, जिससे ये 100 साल से भी ज्यादा समय तक चल सकते हैं। इसमें इतनी जगह है कि एक साथ 500 गाड़ियों को पार्क किया जा सकता है। इसके लिए अंडरग्राउंड दो मंजिला पार्किंग बनाई गई है।
ये भी पढ़ें: लोकसभा में आज 3 अहम विधेयकों पर चर्चा के आसार, जानें एजेंडे में क्या-क्या मुख्य मुद्दे?
संबंधित खबरें
जारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
49 mins agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
13 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
18 hrs agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
19 hrs agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
22 hrs agoजामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 day agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
1 day agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines