Delhi Minister Atishi Ghar Ghar Ration Scheme: कुछ ही महीने में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसको लेकर पूरे देश में सभी राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने पंजाब की तरह दिल्ली में भी घर-घर राशन योजना शुरू करने के लिए दिल्ली लोगों से लोकसभा चुनाव उनका प्यार और साथ मांगा है। पार्टी की वरिष्ठ नेता और दिल्ली की कैबिनेट मंत्री आतिशी एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जिसमें उन्होंने कहा कि ‘आप’ पंजाब की तरह दिल्ली में घर-घर राशन योजना लागू करना चाहती है, लेकिन इसके लिए उन्हें दिल्ली की जनता का लोकसभा चुनाव में प्यार और वोट चाहिए। क्योंकि उसी की मदद से संसद में दिल्ली के लोगों की आवाज पहुंचेगी।
पंजाब में लागू हुई योजना
आतिशी ने आगे कहा कि दिल्ली की केजरीवाल सरकार पहले ही यह योजना राजधानी में लाना चाहती थी, लेकिन केंद्र सरकार ने एलजी के माध्यम से इस योजना को दिल्ली में लागू नहीं करने दिया। अब यही योजना शनिवार को अरविंद केजरीवाल और सीएम भगवंत मान ने पंजाब के में शुरू कर दिया है। अब पंजाब में 17 लाख राशन कार्ड धारकों को उनके घर पर ही राशन पहुंचाया जाएगा। अब उन्हे राशन की दुकानों के चक्कर नहीं लगाने होंगे और न ही दुकानदारों की बदतमीजी सहनी होंगी। पहले लोगों को राशन लेने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था? हर महीने राशन की दुकान पर जाना पड़ता था और घंटों लाइन लगनी पड़ती थी। लेकिन अब पंजाब के लोगों को यह सब नहीं सहना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट के सख्त आदेश के बावजूद ईडी ने गवाह के बयान की ऑडियो रिकॉर्डिंग क्यों नहीं है ?: सौरभ भारद्वाज
दिल्ली में 2018 से अटकी है योजना
आतिशी ने आगे कहा कि केंद्र सरकार को दिल्ली की ‘आप’ की सरकार की कोई भी ऐसी योजना पसंद नहीं आती है। उन्होंने बताया कि साल 2018 में दिल्ली कैबिनेट ने घर-घर राशन योजना पास की थी और 2021 में स्कीम को नोटिफाई किया गया। तभी केंद्र सरकार ने दिल्ली में इस योजना को लागू नहीं होने दिया। ‘आप’ सरकार द्वारा हर संभव प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक यह योजना लागू नहीं हो पाई है। आज भी दिल्ली के लोगों को राशन की दुकानों पर लाइनों में लगना पड़ता है दुकानदारों की बदतमीजी सहनी पड़ती है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
3 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
19 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
23 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines