दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने फेज-5बी के तहत पूर्वी दिल्ली के लोगों को बड़ी सौगात देने की तैयारी कर ली है. मयूर विहार फेज-3 से शास्त्री पार्क तक बनने वाले इस 13.19 किलोमीटर लंबे नए कॉरिडोर का डीपीआर तैयार कर मंजूरी के लिए भेज दिया गया है. इस नए रूट के शुरू होने से मेट्रो की तीन प्रमुख लाइनें यानी पिंक, ब्लू और रेड लाइन आपस में जुड़ जाएंगी. अक्टूबर 2025 में इसकी फाइल केंद्र और दिल्ली सरकार को भेजी जा चुकी है और हरी झंडी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा.
कश्मीरी गेट जाना होगा अब और भी आसान
इस नए कॉरिडोर के बनने से मयूर विहार फेज-3, पांडव नगर और त्रिलोकपुरी जैसे इलाकों से कश्मीरी गेट बस अड्डे जाना बेहद आसान हो जाएगा. अभी तक इन इलाकों के लोगों को कश्मीरी गेट पहुंचने के लिए वेलकम मेट्रो स्टेशन तक घूमकर जाना पड़ता था. अब लोग सीधे इस रूट से शास्त्री पार्क पहुंच सकेंगे और वहां से अगला स्टेशन ही कश्मीरी गेट होगा. इससे यात्रियों के समय की बड़ी बचत होगी और सड़कों पर गाड़ियों का दबाव भी कम होगा.
यह भी पढ़ें: दिल्ली वाले कृपया ध्यान दें! बीटिंग रिट्रीट समारोह के लिए विजय चौक की किलेबंदी, मेट्रो और ट्रैफिक में बड़ा बदलाव
गांधी नगर और गीता कॉलोनी को मिलेगी सीधी मेट्रो कनेक्टिविटी
पूर्वी दिल्ली के सबसे घनी आबादी वाले इलाकों जैसे गांधी नगर और गीता कॉलोनी के लिए यह प्रोजेक्ट किसी वरदान से कम नहीं है. अभी यहां के लोगों को मेट्रो पकड़ने के लिए ई-रिक्शा या बस से लक्ष्मी नगर या निर्माण विहार जाना पड़ता है. इस नए कॉरिडोर के आने से इन इलाकों के लोग सीधे मेट्रो नेटवर्क से जुड़ जाएंगे. इसके अलावा निर्माण विहार और मयूर विहार फेज-3 जैसे स्टेशनों पर नए इंटरचेंज पॉइंट बनेंगे, जिससे यात्रियों को लाइन बदलने में कोई परेशानी नहीं होगी.
फेज-5 में बनेंगे 18 नए कॉरिडोर
दिल्ली मेट्रो का बड़ा लक्ष्य यह है कि हर दिल्लीवासी को उसके घर से महज 500 मीटर के दायरे में स्टेशन मिल सके. फेज-5 के तहत पूरे दिल्ली-एनसीआर में कुल 18 नए कॉरिडोर बनाने का मेगा प्लान तैयार किया गया है. डीएमआरसी ग्लोबल स्टैंडर्ड के हिसाब से अपने नेटवर्क को इतना मजबूत करना चाहती है कि शहर के किसी भी हिस्से से दूसरे हिस्से में जाना खेल बन जाए. फिलहाल सरकार से मंजूरी मिलने का इंतजार है ताकि पूर्वी दिल्ली के करोड़ों लोगों का सफर और भी आरामदायक बनाया जा सके.
संबंधित खबरें
दिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
35 mins agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
1 hr agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
4 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
7 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
7 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
8 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
10 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
11 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines