Delhi Police Arrest SFJ Supporters: दिल्ली में मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी नारे लिखने वाले 3 युवकों को दिल्ली पुलिन ने दबोच लिया है। तीनों खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) के कार्यकर्ता हैं और खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के समर्थक हैं। तीनों को दिल्ली पुलिस ने पंजाब पुलिस, बठिंडा पुलिस और काउंटर इंटेलिजेंस की टीम के साथ मिलकर दबोचा।
तीनों ने 27 अप्रैल को बठिंडा के जिला प्रशासन के ऑफिस और कोर्ट में दीवारों पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे थे। इसके बाद 9 मई को दिल्ली के झंडेवालान मेट्रो स्टेशन और करोल बाग मेट्रो स्टेशन पर खालिस्तानी समर्थक नारे लिखे थे। इनकी तस्वीरें ओर वीडियो गुरपतवंत सिंह पन्नू को भेजी गई थीं। वहीं पन्नू ने इन नारों को लिखवाने की जिम्मेदारी लेते हुए भारत के खिलाफ जहर उगला था।
पन्नू ने वीडियो संदेश जारी करके ली थी जिम्मेदारी
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह न्यूयॉर्क से अपना आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस संचालित कर रहा है। वह आए दिन कोई न कोई वीडियो संदेश जारी करके भारत के खिलाफ जहर उगलता है। पिछले कुछ समय से वह लगातार देश में अलग-अलग जगहों पर खालिस्तानी नारे लिखवा चुका है। दिल्ली मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर खालिस्तानी नारे लिखवाने की जिम्मेदारी भी उसी ने ली है। उ
सने एक वीडियो संदेश जारी करके लिखा कि खालिस्तानी नारे उसने लिखवाए हैं और वह पंजाब को अलग देख खालिस्तान बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। बता दें कि गत 26 जनवरी के आस-पास भी दिल्ली के उत्तर नगर इलाके में सरकारी स्कूल की दीवारों पर स्लोगन लिखे गए थे। मार्च 2024 में पंजाबी बाग मेट्रो स्टेशन के खंभे पर स्लोगल लिखे मिले थे। दोनों मामलों में पुलिस केस दर्ज कर चुकी है। वे मामले सुलझे नहीं थे कि अब झंडेवालान मेट्रो स्टेशन की दीवारों पर नारे लिख दिए गए।
संबंधित खबरें
राहुल गांधी के SC मार्च में दिखीं जन्नत बिश्नोई कौन हैं? DU से क्या नाता
4 hrs agoदिल्ली में आज ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
14 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
18 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
18 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
19 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
21 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
21 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
22 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines