Delhi Metro Connectivity Expansion: सबकुछ ठीक रहा तो यूपी के गाजियाबाद शहर से मेट्रो के जरिये हरियाणा को जोड़ने सपना जल्द पूरा हो सकता है। इसके लिए योजना बनाई जा रही है और जल्द ही इस पर काम शुरू किया जा सकता है।
यह योजना कामयाब हुआ तो रोजाना लाखों लोगों को बड़ी राहत मिल जाएगी, जो फरीदाबाद, गुरुग्राम और पलवल से गाजियाबाद और नोएडा के बीच सफर करते हैं। इस शहरों के अलावा सबसे अधिक फायदा होगा दिल्ली वालों, उनके लिए यह कॉरिडोर बोनस के तौर पर होगा।
डीएमआरसी ने बनाया प्लान
मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो रेल निगम (DMRC) दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद शहर को हरियाणा से जोड़ने की कवायद में जुट गया है। DMRC का यह प्लान 100 प्रतिशत लागू हो तो आने वाले कुछ सालों में दिल्ली के अलावा यूपी और हरियाणा के लोगों को एक और रूट पर कनेक्टिविटी मिल जाएगी।
22 में से 21 स्टेशन होंगे एलिवेटेड
मिली जानकारी के अनुसार, DMRC ने शहीद स्थल-रिठाला कॉरिडोर के विस्तार का प्लान तैयार किया है। योजना के अनुसार, मेट्रो का यह कॉरिडोर कुल 27.319 किलोमीटर लंबा होगा और इसमें 22 स्टेशन प्रस्तावित हैं। इसके साथ ही कुल 22 स्टेशनों में से 21 एलिवेटेड होंगे, जबकि एक ग्रेड पर बनाया जाएगा।
योजना को मंजूरी मिलने पर येलो लाइन, वायलेट लाइन और ग्रीन लाइन के बाद हरियाणा राज्य में दिल्ली मेट्रो का यह चौथा विस्तार होगा। बता दें कि पहले से ही नोएडा के बॉटेनिकल गॉर्डन से हरियाणा तक के लिए पहले से ही पिंक लाइन की कनेक्टिविटी है।
चार कोच के लिए होगा स्टेशन का निर्माण
DMRC के प्लान के मुताबिक, 27.319 किमी लंबे इस कॉरिडोर पर शुरुआत में चार कोच वाली ट्रेनों के स्टेशन बनाए जाएंगे। इसके बाद भीड़ और जरूरत पड़ने पर इसका विस्तार यानी इसे छह और 8 कोच में तब्दील किया जा सकता है। जाहिर है ऐसे में इस रूट पर बने प्लेटफॉर्म की लंबाई भी छोटी होगी।
ये हैं प्रस्तावित मेट्रो के स्टेशन
1. रिठाला
2. रोहिणी सेक्टर 25
3. रोहिणी सेक्टर 26
4. रोहिणी सेक्टर 31
5. रोहिणी सेक्टर 32
6. रोहिणी सेक्टर 36
7.बरवाला
8.रोहिणी सेक्टर 35
9. रोहिणी सेक्टर 34
10. बवाना औद्योगिक क्षेत्र सेक्टर 3, 4
11. बवाना औद्योगिक क्षेत्र – 1
12. सेक्टर 1,2
13. बवाना जेजे कॉलोनी
14. सनोथ
15. न्यू सनोथ
16. डिपो स्टेशन
17. भोरगढ़ गांव
18. अनाज मंडी नरेला
19. नरेला डीडीए स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
20.नरेला
21. नरेला सेक्टर 5
22. कुंडली नाथूपुर
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
2 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
5 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
5 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
6 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
8 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
9 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
13 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines