Delhi-Meerut Rapid Train: अगर हम कहें कि आप दिल्ली से मेरठ केवल 40 मिनट के अंदर पहुंच सकते हैं तो? जी हां, दिल्ली -मेरठ रैपिड ट्रेन की मदद से अब आप 40 मिनट से कम समय में दिल्ली और मेरठ के बीच ट्रैवल कर सकेंगे। 5 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में आनंद विहार और साहिबाबाद को न्यू अशोक नगर से जोड़ने वाले 13 किलोमीटर लंबे सेक्शन पर नमो भारत ट्रेन सेवा की शुरुआत की है। इसके साथ ही रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम या RRTS से दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय घटकर सिर्फ 35 मिनट रह गया है। आइए इस रैपिड ट्रेन के किराए, शेड्यूल, फैसिलिटी और रूट के बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिल्ली में नमो भारत ट्रेन
अब यात्री दिल्ली के न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ स्टेशन तक 40 मिनट से कम समय में यात्रा कर सकते हैं। मेरठ साउथ और आनंद विहार के बीच की यात्रा RRTS पर 35 मिनट में पूरी होती है और ये ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलेंगी।
किराए की बात करें तो न्यू अशोक नगर स्टेशन से मेरठ साउथ तक की यात्रा के लिए आपके पास दो ऑप्शन होंगे, जिसमें नॉर्मल कोच का किराया 150 रुपये होगा।
वहीं अगर आप प्रीमियम कोच से यात्रा करते हैं तो आपको न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ के लिए 225 रुपये देने होंगे। अगर आप आनंद विहार से यात्रा करते हैं तो आपको नॉर्मल कोच के लिए 130 रुपये का खर्च करना होगा, जबकि प्रीमियम कोच के लिए किराया 195 रुपये है।
Namo Bharat Train
ट्रेन की स्पीड और कनेक्टिविटी
मेरठ RRTS ट्रेनों की मैक्सिमस स्पीड 160 किमी प्रति घंटा है। वहीं इसकी एवरेज स्पीड लगभग 100 किमी प्रति घंटा है। इसका एडवांस ट्रैक, सिग्नलिंग इंफ्रास्ट्रक्चर और डेडिकेटेड ओवरहेड या ग्राउंड ट्रैक भारतीय रेलवे की टेक्नोलॉजी से बेहतर है।
नमो भारत ट्रेन कनेक्टिविटी की बात करें तो यह न्यू अशोक नगर स्टेशन दिल्ली मेट्रो ब्लू लाइन से जुड़ती है, जो मयूर विहार, न्यू अशोक नगर, चिल्ला गांव, वसुंधरा और नोएडा तक कनेक्ट होती हैं।
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम का मानना है कि 82 किलोमीटर लंबा दिल्ली-मेरठ नमो भारत कॉरिडोर के चालू होने से 1 लाख से ज़्यादा प्राइवेट व्हीकल सड़कों से हट जाएंगे और कार्बन उत्सर्जन में 2.5 लाख टन की कमी आएगी। कॉरिडोर के जून तक पूरा होने की संभावना है।
नमो भारत ट्रेनों की खास बातें
नमो भारत ट्रेन बहुत खास है, जिसमें कई खास फीचर्स और सुविधाएं है। इन ट्रेन में दरवाजे खोलने के लिए पुश बटन, सामान रखने की रैक, ट्रेन ऑपरेटर से बात करने के लिए इमरजेंसी कॉल बटन, मोबाइल और लैपटॉप चार्जिंग पॉइंट और सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगे हैं।
इसके अलावा हर ट्रेन में एक ट्रेन अटेंडेंट, महिलाओं के लिए विशेष कोच के साथ बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए हर कोच में आरक्षित सीटें होंगी। आपको बता दें कि स्टेशन पर भी बेसिक सुविधाएं जैसे फ्री पानी, शौचालय, सीसीटीवी कैमरा, व्हीलचेयर और स्ट्रेचर के आसान एक्सेस के लिए रैंप और लिफ्ट की सुविधा मिलेगी।
संबंधित खबरें
जामिया में छात्रसंघ बहाली पर बड़ा फैसला, चुनाव की डेडलाइन तय; हड़ताल खत्म
5 hrs agoदिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट के चलते फैसला, रात 12 बजे तक चलेगी दिल्ली मेट्रो
6 hrs agoदिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
9 hrs agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
12 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
13 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
16 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
16 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
18 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines