हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

Delhi MCD: हंगामे के बाद हाउस कल सुबह तक के लिए स्थगित, AAP बोली- BJP को सता रहा हार का डर

विज्ञापन

Delhi MCD: स्थायी समिति चुनाव से पहले भाजपा और आप पार्षदों के हंगामे के चलते दिल्ली नगर निगम (MCD) हाउस शुक्रवार सुबह 10 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा हार के डर से स्थायी समिति के सदस्यों का चुनाव नहीं होने देना चाहती है।

स्थगित होने से पहले सदन के अंदर भाजपा और आप के पार्षदों ने जमकर तोड़-फोड़ की। बीजेपी की मेयर प्रत्याशी रेखा गुप्ता ने कथित तौर पर पोडियम तोड़ दिया। अमित नागपाल ने बैलेट पेपर फाड़ा और बैलेट बॉक्स को फेंक दिया। इसके बाद दिल्ली नगर निगम की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि रेखा गुप्ता और अमित नागपाल के खिलाफ कार्रवाई पर फैसला कल की बैठक में लिया जाना है।

नारेबाजी के बीच बार-बार बाधित हुआ सदन

भाजपा और आप पार्षदों के हंगामे के चलते बार-बार सदन स्थगित हुआ। दोनों पार्टियों के पार्षद वेल में मतपेटियां फेंकते नजर आए। सदन के अंदर हंगामे का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें भाजपा और आप पार्षदों को गुरुवार सुबह एक-दूसरे को धक्का देते हुए और मारपीट करते हुए देखा जा सकता है।

भाजपा पार्षदों का आरोप है कि गुप्त मतदान के दौरान आप पार्षद अपने मोबाइल से मतपत्रों की फोटो खींच रहे थे, जो गुप्त मतदान का उल्लंघन है। भाजपा ने मांग की कि डाले गए वोटों को खारिज कर दिया जाए और नए सिरे से चुनाव कराए जाएं।

और पढ़िए – मोदी सरकार पर बरसे मंत्री सुखराम, कहा- एजेंसियों की मदद से विपक्ष को किया जा रहा परेशान

सौरभ भारद्वाज बोले- हार बर्दाश्त नहीं कर पा रही भाजपा

सौरभ भारद्वाज ने कहा कि मेयर चुनाव में भाजपा अपनी हार को बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। भाजपा के नेता ये मानने को तैयार नहीं है कि दिल्ली की जनता ने उन्हें नकार दिया है। उन्होंने कहा कि मेयर का चुनाव सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद हुआ है, वरना ये होता भी नहीं। सौरभ भारद्वाज ने कहा कि भाजपा मेयर चुनाव हार गई, उनके डिप्टी मेयर प्रत्याशी को भी हार का मुंह देखना पड़ा। अब उन्हें स्थायी समिति के चुनाव में हार का डर सता रहा है, इसलिए वे इस चुनाव को नहीं होने देना चाह रहे हैं।

उन्होंने कहा कि हमने कल रात देखा कि भाजपा ने मतपेटी चुरा ली। मेयर ने उन्हें समझाने की कोशिश की, लेकिन भाजपा गुंडागर्दी का सहारा ले रही है। हम मतदान समाप्त होने तक यहां बैठे रहेंगे। दुर्गेश पाठक ने आरोप लगाया कि बीजेपी हताश है इसलिए स्थायी समिति के चुनाव को रोकना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया, ”भाजपा पूरी तरह निराश है। मेयर और डिप्टी मेयर दोनों का चुनाव हारने के बाद वे नहीं चाहते कि स्थायी समिति का चुनाव हो जो दिल्ली की जनता के वोटों से धोखा है।”

शैली ओबेरॉय ने भाजपा पार्षदों पर लगाया था हमले का आरोप

इससे पहले झड़प के दौरान दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने आरोप लगाया था कि स्थायी समिति चुनाव के दौरान बीजेपी पार्षदों ने उन पर हमला करने की कोशिश की थी। शैली ओबेरॉय ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार, जब मैं स्थायी समिति का चुनाव करा रही थी, तब बीजेपी पार्षदों ने मुझ पर हमला करने की कोशिश की। यह बीजेपी की गुंडागर्दी की हद है कि वे एक महिला मेयर पर हमला करने की कोशिश कर रहे हैं।”

और पढ़िए – दिल्ली शहर में कहां-कहां है ट्रैफिक, यहां जानें पल-पल का अपडेट

बता दें कि बुधवार को शैली ओबेरॉय 150 वोट हासिल कर दिल्ली की नई मेयर चुनी गईं। मेयर चुने जाने के बाद शैली ओबेरॉय ने कहा कि मैं आप सभी को विश्वास दिलाती हूं कि मैं इस सदन को संवैधानिक तरीके से चलाऊंगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी सदन की गरिमा बनाए रखेंगे और इसके सुचारू कामकाज में सहयोग करेंगे। बता दें कि दिल्ली में नगरपालिका चुनाव 4 दिसंबर को हुए थे और परिणाम 7 दिसंबर को घोषित किए गए थे। आम आदमी पार्टी ने 250 में से 134 सीटें जीती थीं।

और पढ़िए – प्रदेश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें