Delhi MCD Election 2022: दिल्ली में एमसीडी चुनावों से पहले कांग्रेस के पूर्व सांसद और पूर्वांचल समुदाय के प्रभावशाली नेता महाबल मिश्रा रविवार को आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हो गए। तीन बार के कांग्रेस विधायक और पार्षद रहे महाबल मिश्रा, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
महाबल मिश्रा द्वारका से आप विधायक विनय मिश्रा के बेटे हैं। अरविंद केजरीवाल एमसीडी चुनाव अभियान के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करने के लिए पहाड़गंज में थे। इसी दौरान औपचारिक रूप से महाबल मिश्रा आप में शामिल हुए। एमसीडी चुनाव के 250 वार्डों के लिए मतदान 4 दिसंबर को होगा और वोटों की गिनती 7 दिसंबर को होगी।
https://twitter.com/ANI/status/1594216022038704128
काम करने वालों को वोट दें केजरीवाल
करोल बाग में एमसीडी के एक अभियान को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, “भाजपा ने दिल्लीवासियों को मुफ्त बिजली की आपूर्ति रोकने की साजिश रची है। मैं उन्हें सफल नहीं होने दूंगा।” उन्होंने कहा, “आपने मुझे विधानसभा चुनाव में 70 में से 67 सीटें दी हैं। मुझे इससे कम कुछ नहीं चाहिए।” उन्होंने कहा कि जो लोग दिल्ली में विकास और कल्याण के काम को रोकना चाहते हैं, उन्हें वोट न दें।
केजरीवाल ने पूछा- भाजपा ने क्या अच्छा किया है
केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी ने 15 साल तक दिल्ली में नगरपालिका वार्डों पर शासन किया। उन्होंने क्या अच्छा काम किया है? अगर आप सत्ता में आती है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि दिल्ली की सड़कों पर कचरे का ढेर नहीं मिलेगा। आपको उन्हें वोट देना चाहिए, जो काम करते हैं न कि उनके लिए जो इसमें बाधा डालते हैं।
सीएम केजरीवाल ने कहा कि हमारे कार्यकाल में हमने स्कूलों और अस्पतालों में सुधार किया, मुफ्त बिजली और पानी दी, सीसीटीवी कैमरे लगाए और ‘मोहल्ला क्लीनिक’ बनाने के साथ-साथ बहुत कुछ किया, लेकिन हमें दुख होता है कि हम स्वच्छता में सुधार के लिए कुछ नहीं कर सके क्योंकि यह एमसीडी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा, “हमें दिल्ली को साफ करने का एक मौका दीजिए। हम परिणाम देंगे।”
संबंधित खबरें
'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
10 mins agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
54 mins agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
2 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
3 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
5 hrs agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
15 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
18 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
19 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines