Delhi MCD Election 2022: दिल्ली (New Delhi) में 4 दिसंबर को नगर निगम (MCD) चुनाव के दौरान सुबह 4 बजे से सभी लाइनों पर मेट्रो रेल सेवाएं शुरू हो जाएंगी। शुक्रवार को दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) की ओर से यह जानकारी दी गई है। इसके अलावा राज्य चुनाव की ओर से भी तैयारियां पूरी होने की बात कही गई है।
सभी टर्मिनल स्टेशनों से होंगी शुरू
दिल्ली मेट्रो के एक आधिकारिक ने बयान में कहा कि मतदान के दिन सभी लाइनों पर दिल्ली मेट्रो ट्रेन सेवाएं सभी टर्मिनल स्टेशनों पर सुबह 4 बजे से शुरू होकर 30 मिनट के अंतराल पर 6 बजे तक चलेंगी। इसके बाद मेट्रो पूरे दिन रविवार की नियमित समय सारिणी के अनुसार चलेगी। बता दें कि एमसीडी चुनाव से पहले दिल्ली में शराब की बिक्री तीन दिनों तक प्रतिबंधित (ड्राई-डे) रहेगी।
https://twitter.com/ANI/status/1598555517697536000
तीन दिन दिल्ली में रहेगा ड्राई-डे
प्रतिबंध चुनाव वाले दिन शाम 5.30 बजे से लागू होगा। इसके बाद 7 दिसंबर को मतगणना के दौरान दोबारा यह प्रतिबंध लगाया जाएगा। दिल्ली आबकारी विभाग के एक आधिकारिक बयान के मुताबिक 2 दिसंबर 2022 (शुक्रवार) से 4 दिसंबर 2022 (रविवार) तक और फिर 7 दिसंबर से 24:00 बजे तक दिल्ली में ड्राई-डे रहे। बता दें कि दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव का प्रचार आज यानी शुक्रवार को समाप्त हो जाएगा।
https://twitter.com/ANI/status/1598660095596187649
राज्य चुनाव आयोग ने भी जारी किया बयान
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक दिल्लीभर में 13,638 मतदान केंद्रों पर चुनाव कराने की तैयारी की जा चुकी है। राज्य चुनाव आयोग की ओर से बताया गया है कि मतदाताओं के लिए 68 मॉडल मतदान केंद्र और 68 गुलाबी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
1 hr agoपानी सप्लाई को लेकर दिल्ली सरकार ने उठाया ये कदम, होगा वेरिफिकेशन
3 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
11 hrs agoरामलीला मैदान में 1 नवंबर की रैली को दिल्ली पुलिस की मंजूरी, रखी 10 शर्तें
14 hrs ago'दुनिया की बराबरी नहीं, अब भारत को करना है लीड', युवाओं को PM मोदी का संदेश
15 hrs agoट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
18 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
18 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
22 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines