Delhi MCD Election 2022: दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर बीजेपी ने 232 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा कर दी है। जिन लोगों को टिकट मिली शनिवार रात से ही उनके घरों व कार्यालयों पर कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लग गया। 14 नवंबर को नामांकन का आखिरी दिन है। इससे पहले यह सभी प्रत्याशी अपना पर्चा दाखिल करेंगे।
https://twitter.com/BJP4Delhi/status/1591454253146836992?s=20&t=sSDsVyOolRQ3rP4YQ5BeEA
अपनी सूची के बीजेपी ने सभी समुदाय के लोगों को साधने का प्रयास किया है। बाकी बचे 18 उम्मीदवारों के नाम का एलान भी जल्द होने की उम्मीद है। बताया जा रहा है कि जिन इलाकों में AAP या Congress का पलड़ा भारी है या फिर टिकट को लेकर कोई विवाद है वहां प्रत्याशियों के नाम की घोषणा अभी नहीं हुई है।
इनकी चमकी किस्मत
जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 नरेला (M) से केशरानी खत्री, वार्ड नंबर 2 बांकनेर से विनोद भारद्वाज, वार्ड नंबर 3 होलंबी कलां (W) से अर्चना, वार्ड नंबर 4 अलीपुर से योगेश राणा, वार्ड नंबर 5 बख्तावरपुर से जनता देवी, वार्ड नंबर 6 बुराड़ी से अनिल त्यागी, वार्ड नंबर 7 कादीपुर से उर्मिला, वार्ड नंबर 8 मुकुंदपुर से गुलाब सिंह राठौर, वार्ड नंबर 9 संत नगर से रेखा रावत, वार्ड नंबर 10 झडोदा से ब्रिजेश राय, वार्ड नंबर 11 तिमारपुर से अमर लता सांगवान, वार्ड नंबर 12 मलका गंज से रेखा अमरनाथ जाटव, वार्ड नंबर 13 मुखर्जी नगर से सरदार राजा इकबाल सिंह आदि को टिकट दिए गए हैं।
7 दिसंबर को रिजल्ट आएगा
इससे पहले आम आदमी पार्टी (AAP) ने भी 11 नवंबर को अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी। आप ने अपनी पहली लिस्ट में 134 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की है। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए 250 सीटों पर मतदान होना है। इन सभी सीटों पर 4 दिसंबर को वोटिंग होगी और इसका रिजल्ट 7 दिसंबर को घोषित किया जाएगा।
लिस्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
दिल्ली में CEC के खिलाफ प्रदर्शन, सीपी से नेहा बोरा समेत 100 हिरासत में
1 hr agoक्या प्रोटेस्ट में शामिल हो सकते हैं दीपके, सौरभ और रांका? जान लें नियम
3 hrs ago'ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार...', CJP ने केंद्र पर लगाए आरोप
3 hrs agoदिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
4 hrs agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
5 hrs agoLIVE: 'CJP ने कानून का पालन नहीं किया...', दिल्ली पुलिस का बड़ा आरोप
12 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
20 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
20 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
20 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines