MCD Bypoll: पूरे देश में अभी चुनावी माहौल देखने को मिल रहा है. नवंबर के महीने में कई राज्यों में चुनाव हो रहे हैं. कहीं पर चुनाव के लिए मतदान चरणों में शुरू हो चुका है, तो कहीं पर इस महीने के आखिर तक शुरू हो जाएगा. बिहार में 11 नवंबर को विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का मतदान किया जाएगा. वहीं, दिल्ली में भी नगर निगम उपचुनाव के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई है. इसके लिए भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अपने-अपने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है. BJP ने कुल 8 महिलाओं को टिकट दिया है, तो आम आदमी पार्टी ने 5 महिलाओं को चुनाव में उतारा है.
उपचुनाव के लिए क्या है तारीख?
दिल्ली में कुल 12 वार्डों में नगर निगम (MCD) उपचुनाव होगा. इसके लिए 30 नवंबर को सुबह 7:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान किया जाएगा. इस चुनाव का रिजल्ट 3 दिसंबर को आ जाएगा. इस चुनाव में तीन बड़ी पार्टियों के बीच कड़ा मुकाबला है. BJP, AAP और कांग्रेस के उम्मीदवार चुनावी मैदान में टक्कर देते दिखेंगे.
ये भी पढ़ें: MCD उपचुनाव से पहले AAP को लगा झटका, पूर्व विधायक ने पार्टी से दिया इस्तीफा
BJP ने उतारे अपने उम्मीदवार
उपचुनाव के लिए बीते दिन दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया. इसमें मुंढका से जयपाल सिंह दराल, शालीमार बाग बी से अनीता जैन, चांदनी चौक से सुमन कुमार गुप्ता, दिचाऊं कलां से रेखा रानी, मुंडका से जयपाल सिंह सरल, चांदनी महल से सुनील शर्मा, नारायणा से चंद्रकांता शिवानी, संगम विहार ए से शुभ्रजीत गौतम, विनोद नगर से सरला चौधरी, द्वारका बी से मनीषा राजपाल सहरावत, अशोक विहार से वीना आसिजा, ग्रेटर कैलाश से अंजुम मंडल और दखिनपुरी से रोहिणी राज का नाम शामिल है.
कांग्रेस ने कौन से उम्मीदवार उतारे?
कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की है. इस लिस्ट में विनोद नगर से विनय शंकर दुबे, अशोक विहार से विशाखा रानी, ग्रेटर कैलाश से शिखा कपूर, दक्षिण पुरी से विक्रम, शालीमार बाग-बी से सरिता कुमारी, संगम विहार-ए से सुरेश चौधरी, नारायणा से मनोज तंवर, चांदनी महल से कुंवर शहजाद अहमद, द्वारका-बी से सुमिता मलिक, दिचाऊं कलां से रश्मी शर्मा और चांदनी चौक से अजय कुमार जैन का नाम शामिल है.
AAP के उम्मीदवारों की लिस्ट
आम आदमी पार्टी ने दक्षिणपुरी से राम स्वरूप कनौजिया, ग्रेटर कैलाश से ऐशना गुप्ता, विनोद नगर से गीता रावत, चांदनी चौक से हर्ष शर्मा, चांदनी महल से मुदस्सिर उस्मान कुरैशी, शालीमार बाग (बी) से बबीता अहलावत, संगम विहार (ए) से अनुज शर्मा, मुंडका से अनिल लाकड़ा, अशोक विहार से सीमा विकास गोयल, नारायणा से राजन अरोड़ा, द्वारका से राजबाला सहरावत और दिचाऊं कला से नीतू केशव चौहान को उतारा है.
ये भी पढ़ें: AAP को बड़ा झटका, 12 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, दिल्ली MCD में तीसरे फ्रंट का ऐलान
संबंधित खबरें
दिवाली पर दिल्ली, गाजियाबाद, पटना और सिक्किम में भीषण आगजनी, मची अफरा-तफरी
6 hrs agoदिवाली पर स्मॉग की चादर में लिपटी दिल्ली, आज रात के बाद बिगड़ेंगे हालात
8 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 9 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
14 hrs agoदिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
19 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
1 day agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
1 day agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines