Delhi Local Train Derail Near Pragati Maidan: देश की राजधानी दिल्ली में रविवार को एक ईएमयू ट्रेन का डिब्बा (कोच) पटरी से उतर गया। इसके चलते ट्रेन में सवार यात्रियों में हड़कंप मच गया। उधर, सूचना पर रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए और मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि ट्रेन का एक कोच क्षतिग्रस्त हो गया है, इसलिए ट्रेन को रवाना होने में समय लगेगा। ट्रेन का कोच पटरी से क्यों उतरा? इसका पता नहीं चल पाया है। उधर रेलवे सूत्रों के मुताबिक इसकी जांच कराई जाएगी।
यह हादसा प्रगति मैदान से चंद किलोमीटर की दूरी पर हुआ, जहां पर आगामी 9 और 10 सितंबर को जी-20 सम्मेलन आयोजित किया जाना है। डीसीपी रेलवे के अनुसार, रविवार को दिल्ली के भैरों मार्ग के पास लोकल ईएमयू ट्रेन (दिल्ली पलवल) का एक डिब्बा (कोच) पटरी से उतर गया है। इस दुर्घटना में किसी भी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन ट्रेन का एक कोच बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है।
सभी यात्री सुरक्षित
मिली जानकारी के अनुसार, पटरी से ट्रेन का कोच उतरने के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन रुकते ही घबराए यात्री अपने कोच से बाहर निकल आए। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। उधर, डीसीपी रेलवे के अनुसार मरम्मत कार्य के लिए रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ देर बाद ट्रेन को गंतव्य के लिए रवाना कर दिया जाएगा।
क्यों पटरी से उतरा कोच, होगी जांच
बताया जा रहा है कि लोकल ट्रेन का कोच आखिर पटरी से क्यों उतरा? इसकी जांच कराई जाएगी। दरअसल, आगामी 9 और 10 सितंबर को दिल्ली के प्रगति मैदान में जी-20 सम्मेलन होना है। ऐसे में दिल्ली में कड़ी सुरक्षा की गई है। इस बीच प्रगति मैदान से चंद किलोमीटर दूर ट्रेन का पटरी से उतरना कई सवाल खड़े कर रहा है।
भारतीय वैज्ञानिकों का कमाल, एक अस्पताल जो सिर्फ 8 मिनट होगा तैयार; जानिये- इसकी खूबियां
गौरतलब है कि ट्रेन के पटरी से उतरे के कई कारण होते हैं। कई बार पटरियां टूटने से भी ट्रेन के कोच पटरी से उतर जाते हैं। इसके अलावा कई बार एक्सल टूटने से भी ट्रेन के कोच पटरी से उतर जाते हैं।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
2 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
3 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
3 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
4 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
6 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
6 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
6 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
17 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
20 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines