हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

दिल्ली-एनसीआर में होने वाली है भारी बारिश, घर से निकलने से पहले चेक कर लें IMD का ताजा अलर्ट

Delhi rain: मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। अब 14 सितंबर को देर शाम साउथ दिल्ली के पालम और आया नगर, नई दिल्ली के लोधी रोड, पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड पर बारिश होने की आशंका है।

विज्ञापन
दिल्ली में बारिश के बाद जलभराव से जनजीवन अस्त व्यस्त हो जाता है।

Delhi to have rainfall in few places within 2 hours: दिल्ली में अगले कुछ घंटों में भारी बारिश होगी, मौसम विभाग ने ये अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज रात 8.30 बजे तक रुक-रुककर तेज बारिश होने की संभावना है। यहां लोधी रोड, सफदरजंग, दिल्ली विश्वविद्यालय, कश्मीरी गेट आदि जगहों पर तेज हवा के साथ बारिश होगी।

 

24 घंटे में बारिश, मौसम विभाग ने दी सलाह

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में बारिश हुई है। अब 14 सितंबर को देर शाम साउथ दिल्ली के पालम और आया नगर, नई दिल्ली के लोधी रोड, पूर्वी दिल्ली के वजीराबाद रोड पर बारिश होने की आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से वीकेंड पर घर से बाहर निकलने से पहले मौसम का अपडेट देखकर जानें की सलाह दी है। इसके अलावा एयरपोर्ट या रेलवे स्टेशन जानें वाले लोगों को घर से कुछ जल्दी निकलने की सलाह है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Wine Beer के शौकीन जान लें, Delhi-हरियाणा में सस्ती और UP में बीयर-शराब महंगी क्यों?

वायु गुणवत्ता रहेगी साफ, 18 सितंबर तक बारिश

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में साल की सबसे साफ हवा रही, यहां AQI का लेवल 52 दर्ज किया गया। अगले कुछ दिन यहां वायु गुणवत्ता साफ की रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में 15 से 18 सितंबर तक मध्यम से तेज बारिश के आसार बने हुए हैं। बीच-बीच में 20 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

विज्ञापन

तापमान में गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार अगले कुछ दिन एनसीआर के अलग-अलग इलाकों में बादल छाए रहेंगे। आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। अगले कुछ दिन यहां अधिकतम तापमान 30 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें: करोड़ों मोबाइल यूजर्स के लिए सरकार का अलर्ट, 𝐒𝐌𝐒, 𝐂𝐚𝐥𝐥 or 𝐖𝐡𝐚𝐭𝐬𝐀𝐩𝐩 के इग्नोर करें ऐसे मैसेज

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Google ने बिहार की बेटी को दिया 60 लाख का पैकेज, सोशल मीडिया पर बनीं स्टार

खबर अपडेट की जा रही है

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola