हरिद्वार की पावन धरती पर अब दिल्ली से पहुंचना पहले से कहीं ज्यादा आसान और सुविधाजनक हो जाएगा। वह दिन दूर नहीं जब आप दिल्ली से हरिद्वार महज ढाई घंटे में पहुंच जाएंगे। दरअसल, भारतीय रेलवे ने यूपी के देवबंद से उत्तराखंड के रुड़की के लिए एक नई रेलवे लाइन तैयारी कर ली है। इस नई रेललाइन को सीआरएस (Commissioner of Railway Safety) ने मंजूरी भी दे दी है। इसका लाभ यह होगा कि दिल्ली से हरिद्वार जाने का रास्ता करीब 40 किमी छोटा हो जाएगा। इससे वंदे भारत जैसी सुपरफास्ट ट्रेन महज ढाई घंटे में ही दिल्ली से हरिद्वार पहुंचेगी। इससे नई रेलवे लाइन से उत्तराखंड में विकास को और तेजी मिलेगी। जल्द यूपी के देवबंद से उत्तराखंड के रुड़की के बीच एक नई रेल लाइन बनाने के लिए सीआरएस से हरी झंडी मिल गई है।
सीआरएस ट्रायल में सफल
रेल मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि बीते दिनों इस 29.55 किमी लंबे देवबंद-रुड़की नई रेल लाइन पर सीआरएस इंस्पेक्शन हुआ। इस दौरान रेल लाइन पर 122 किमी प्रति घंटे (kmph) की स्पीड से ट्रेन चला कर ट्रायल किया गया। यह ट्रायल सफल रहा।
कितना बचेगा समय?
अभी तक दिल्ली से हरिद्वार जाने वाली ट्रेन को देवबंद क्रॉस करके पहले सहारनपुर जाना होता है। फिर ट्रेन रुड़की होते हुए हरिद्वार जाती है। नई रेल लाइन बनने से अब ट्रेन देवबंद से सहारनपुर जाने के बजाय सीधे रुड़की चली जाएगी। इस नई लाइन के बनने से दिल्ली और हरिद्वार के बीच की दूरी लगभग 40 किमी कम हो जाएगी। इससे ट्रैवल टाइम भी घटेगा। इस समय दिल्ली से हरिद्वार जाने की सबसे तेज ट्रेन आनंद विहार देहरादून वंदे भारत एक्सप्रेस है। इस ट्रेन को दिल्ली से हरिद्वार जाने में 3 घंटे 21 मिनट लगते हैं। यह ट्रेन शाम में 17:50 बजे आनंद विहार से चलती है और रात 21:11 बजे हरिद्वार पहुंचती है। नया रास्ता खुल जाने के बाद यह दूरी महज ढाई घंटे में ही तय की जा सकेगी।
ये भी पढ़ें- सपने में नहीं सोचा था ‘पैदल होगी विदाई’, 9 किलोमीटर चलने के बाद दिखा दूल्हा
संबंधित खबरें
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
2 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
3 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
5 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
6 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
12 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
23 hrs agoइंडिया ब्लॉक की रैली के खिलाफ 1 नवंबर को BJP का मार्च, 5000 लोग होंगे शामिल
1 day agoमार्केट संघ ने राहुल-सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी, रैली स्थगित करने की अपील
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा ने ब्लाइंड रिलीफ एसोसिएशन के दिवाली बाजार का किया शुभारंभ
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines