Delhi Air Quality: सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (एसएएफएआर) के सुबह 7 बजे तक के आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली, लोधी रोड, दिल्ली विश्विद्यालय, नोएडा और गुरुग्राम बहुत खराब वायु गुणवत्ता की चपेट में हैं। यहां पर वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 311 से 354 के बीच है। इसे बहुत ही खराब माना जाता है। एयर क्वालिटी के खराब होने के चलते दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में जुकाम, कफ के साथ-साथ तनाव, सांस लेने में दिक्कत, गले में खरास, बदन दर्द और सिरदर्द की शिकायतें लोगों में देखने को मिल रही हैं।
एसएएफएआर के मुताबिक, दिल्ली (322 ), लोधी रोड (311), दिल्ली विश्विद्यालय (354 ), नोएडा (324) और गुरुग्राम (314) एक्यूआई दर्ज किया गया है। बता दें कि 100 से 200 बीच एक्यूआई मध्यम माना जाता है और इससे ऊपर पहुंचने पर खराब, बहुत ही खराब और गंभीर होता है।
अगले 8 दिन अलर्ट रहने की अपील
मौसम विभाग के अनुसार, 30 अक्टूबर से एक नवंबर तक प्रदूषण का स्तर बेहद खराब रहेगा। इसके बाद अगले छह दिन भी इसका स्तर खराब से बेहद खराब स्तर में रह सकता है। इस समय राजधानी में मिश्रित दिशाओं से हवाएं आ रही हैं। इनकी गति महज 4 से 8 किलोमीटर प्रति घंटे की है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को साउथईस्ट दिशा से हवाएं आएंगी। इनकी गति भी 6 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे के आसपास रह सकती हैं। जुकाम, कफ के साथ जल्दी थकावट, तनाव, चिड़चिड़ापन, अनिद्रा, सांस लेने में परेशानी, गले में खरास, बदन दर्द, सिरदर्द, आंखों में लाली या पीलापन, आंखों व चेहरे पर सूजन आदि की शिकायतें लोगों को प्रदूषण की वजह से हो रही हैं।
30 अक्टूबर से 1 नवबंर तक एयर क्वालिटी बहुत खराब रहने की संभावना
बता दें कि दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए 15-सूत्रीय शीतकालीन कार्य योजना के बावजूद, बिगड़ती वायु गुणवत्ता के खिलाफ लड़ाई जारी है। जबकि ‘रेड लाइट ऑन, गाड़ी ऑफ’ जैसी पहल गति में हैं क्योंकि वाहनों और बायोमास जलने से होने वाला उत्सर्जन PM2.5 के स्तर को बढ़ाने में योगदान देता है। वहीं, धुंध के साथ इन क्षेत्रों में 30 अक्टूबर से एक नवबंर तक ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता रहने की संभावना है।
संबंधित खबरें
जामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
11 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
11 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
14 hrs agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
15 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
16 hrs ago'उसने कार लॉक कर दी...', गुरुग्राम में कैब ड्राइवर ने की महिला से बदसलूकी
17 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
18 hrs agoदिल्ली में शराब के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइन में, घर से सकेंगे बुक
20 hrs agoSIR नोटिस मिलने वाले दिल्ली के 33.1 लाख वोटर्स में से 94% होंगे फाइनल वोटर
21 hrs agoदिल्ली में छठ पूजा की तैयारियां तेज, 1400 से ज्यादा घाट बनेंगे
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines