पूरा दिल्ली-NCR इस समय बारिश से जूझ रहा है। इसी बीच मौसम विभाग ने फिर दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने गुरुवार को दिल्ली और आसपास के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों के लिए शाम 6 बजे तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया।
मौसम विभाग ने चेतावनी देते हुए बताया कि दक्षिण पश्चिम दिल्ली, दक्षिण पूर्वी दिल्ली, दक्षिणी दिल्ली और नई दिल्ली के कुछ हिस्सों में गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जगहों के लिए 3 घंटे भारी
राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) के चेतावनी दी है कि अगले 3 घंटों में भारी बारिश होगी। इसमें एनसीआर में फरीदाबाद, गुरुग्राम, झज्जर, करनाल, पानीपत, सोनीपत के अलग-अलग स्थान शामिल हैं। भारी के अलर्ट के चलते यमुना के निचले इलाकों में प्रशासन पहले से ही नजर बनाए हुए हैं। कई बार संवेदनशील स्थानों को खाली करने की चेतावनी भी जारी कर जा चुकी है।
यह भी पढ़ें: जम्मू-श्रीनगर हाईवे हुआ बंद, तो ‘वंदे भारत बनी शादी स्पेशल ट्रेन’
5वीं पार खतरे के निशान को पार की यमुना
राष्ट्रीय राजधानी में इन दिनों यमुना नदी अपना प्रकोप दिखा रही है। पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश से यमुना का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है। यमुना नदी 1963 के बाद से अब तक पांचवीं बार 207 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गई है।
हरियाणा में 1.5 फीट तक भरा पानी
हरियाणा के गुरुग्राम के कुछ हिस्सों में लगातार बारिश के बाद सड़कें जलमग्न हैं। सेक्टर 107 से पानी भरने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया है। यहां सड़कों पर 1 से 1.5 फीट पानी भरा है। यह पीछे बने नाले की वजह से है। सोसायटियों के अंदर जलभराव नहीं है, सिर्फ सड़कों पर भारी जलभराव है। इसके अलावा झज्जर शहर में भारी बारिश के बाद कई इलाकों में भारी जलभराव हो गया है। प्रशासन सड़कों को साफ करने के लिए अतिरिक्त पानी को पंप करके बाहर निकाल रहा है।
संबंधित खबरें
JNU ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के बाद प्रोफेसर को नौकरी से निकाला
30 mins agoवर्दी के पीछे भी इंसान है…, दिल्ली पुलिस का नागरिकों के नाम खुला खत
1 hr ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
2 hrs agoदोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
5 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
8 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
18 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
21 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines