GTB Hospital Shootout: दिल्ली के गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल में हुए शूटआउट के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी फहीम उर्फ बादशाह को दबोच लिया है। आरोपी को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मेरठ से पकड़ा है। 14 जुलाई को दिनदहाड़े हुए कांड के बाद आरोपी फरार था। सुपारी लेकर मर्डर किया गया। लेकिन जिसकी सुपारी आरोपियों ने ली थी, वह बच गया। गलती से बदमाशों ने किसी और शख्स को मार दिया।
बिहार से आया था बादशाह
बदमाशों ने शाम 4 बजे अस्पताल के वार्ड नंबर 24 में रियाजुद्दीन नाम के मरीज को मौत के घाट उतार दिया था। उसके सीने में 5 गोलियां मारी थीं। पुलिस इस मामले में अब तक 3 बदमाशों को अरेस्ट कर चुकी है। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। दो आरोपियों के नाम फैजान और सैफ हैं। आरोपी दूसरी गैंग के बदमाश वसीम को मारने आए थे। लेकिन गलती से रियाजुद्दीन को मार दिया। हत्या की जांच में पुलिस को पता लगा कि मास्टरमाइंड फहीम उर्फ बादशाह है। लेकिन आरोपी का सुराग नहीं लग रहा था। वह ठिकाने बदल रहा था।
यह भी पढ़ें:हॉस्टल वार्डन बना ‘हैवान’, 21 बच्चियों से की दरिंदगी; अब मिली मौत की सजा… जानें पूरा मामला
फहीम दिल्ली के बाबरपुर इलाके का रहने वाला है। 2019 में आरोपी बिहार से दिल्ली आकर प्रॉपर्टी डीलर का काम करने लगा था। इस दौरान वह कुख्यात बदमाशों के संपर्क में आया। जिसके बाद पहले छोटे-मोटे अपराध किए। फिर पुलिस ने उसे अगस्त 2023 में सराय रोहिल्ला में हुई एक डकैती के मामले में अरेस्ट किया था। मामले में आरोपी 10 महीने जेल में रहा था।
गैंगस्टर से खरीदे थे हथियार
जून 2024 में जेल से छूटने के बाद आरोपी फिर अपने गिरोह के साथ सक्रिय हो गया था। उसने फैज, अनस, फरहान, अमन, मोइन के साथ मिलकर वसीम को मार देने की योजना बनाई थी। फैजान, शावेज और सैफ ने मर्डर से एक दिन पहले नामी गैंगस्टर से दो अवैध हथियार और 19 राउंड भी खरीदे थे। जिसे अपने घर में छिपाकर रखा था। 14 जुलाई को आरोपी हथियार लेकर अस्पताल पहुंचे और गलत पहचान के कारण रियाजुद्दीन को मार दिया था। इसके बाद बादशाह फरार हो गया था। पहले वह गिरफ्तारी से बचने के लिए दिल्ली के जाकिर नगर में रहा। फिर बिहार चला गया। बाद में पंजाब गया, वहां से मेरठ आया था। पुलिस के पहुंचने से पहले आरोपी फरार हो जाता था।
ये भी पढ़ें: Bulandshahr में कार नहीं देने पर इकलौते बेटे ने उठाया खौफनाक कदम, मां के सामने कॉन्स्टेबल पिता को उतारा मौत के घाट
संबंधित खबरें
दिल्ली में 12 अक्टूबर को कहां-कहां रहेगा पावर कट? यहां चेक करें पूरी लिस्ट
16 mins agoपराली जलाना बंद नहीं हुआ, क्या तकनीक के जरिए रुक सकता है दिल्ली का प्रदूषण?
1 hr agoLIVE: 'CEC ज्ञानेश कुमार को बचा रही सरकार', आशुतोष रांका ने किया पलटवार
8 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
16 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
16 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
16 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
18 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
20 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
22 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines