दिल्ली सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती के अवसर पर गुरुवार को अटल कैंटीन की शुरुआत की. यहां केवल 5 रुपये में खाना मिलेगा. इस पहल का जिक्र भाजपा के दिल्ली चुनाव घोषणापत्र में भी था. पूरे दिल्ली में 100 जगहों पर अटल कैंटीन होंगी. अभी सरकार ने केवल 45 कैंटीन लॉन्च की हैं. सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि आने वाले 15 दिनों में 55 और कैंटीन शुरू की जाएंगी.
इन कैंटीन की शुरुआत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में जरूरतमंद अब पांच रुपए में अटल कैंटीन में भोजन कर पाएंगे. इस कैंटीन के जरिए एक सेवा जरूरतमंद वर्ग तक पहुंचाने की कोशिश है. यहां कोई भी सम्मानजनक तरीके से पांच रुपये में खाना खा सकता है. इसके लिए 25 रुपये की सब्सिडी दिल्ली सरकार की ओर से दी जाएगी.
उन्होंने कहा, ‘अटल कैंटीन दिल्ली की आत्मा बनेगी, अब यहां किसी को भी भूखा नहीं सोना पड़ेगा.’
कहां-कहां खोली गईं कैंटीन?
गुरुवार को आरके पुरम, जंगपुरा, शालीमार बाग, ग्रेटर कैलाश, राजौरी गार्डन, नरेला, बवाना समेत कई जगहों पर 45 कैंटीन की शुरुआत की गई हैं. बाकी 55 कैंटीन भी जल्द खोली जाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रारंभिक चरण चालू हो जाने के बाद, मांग और फीडबैक के आधार पर अटल कैंटीन नेटवर्क का और विस्तार करने की भी सरकार की योजना है.
किस वक्त मिलेगा खाना
इन कैंटीन में दिन में दो बार भोजन दिया जाएगा. दोपहर का भोजन सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे के बीच और रात का भोजन शाम 6:30 बजे से रात 9:30 बजे के बीच दिया जाएगा. बताया जा रहा है कि हर कैंटीन में रोजाना करीब 500 से 1000 लोगों को खाना खिलाया जाएगा. खाने में दाल और चावल, रोटी और सब्जी होगी.
डिजिटल टोकन सिस्टम
भोजन के लिए मैन्युअल कूपन की जगह डिजिटल टोकन सिस्टम का इंतजाम किया गया है. कैंटीन की रियलटाइम मॉनिटरिंग सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी.
और क्या-क्या सुविधा
अटल कैंटीन में LPG वाले चूल्हे, इंडस्ट्रियल ग्रेड के RO वाटर सिस्टम और कोल्ड स्टोरेज जैसी सुविधाएं होंगी. कैंटीन में परोसे जाने वाले खाने के नमूनों का FSSAI और NABL से मान्यता प्राप्त लैब में नियमित जांच होगी. कैंटीन चलाने वालों को हर महीने एक रिपोर्ट देनी होगी, जिसमें हाइजीन स्टैंडर्ड, स्टाफ हेल्थ और सेफ्टी कंप्लाइंस के बारे में बताना होगा.
संबंधित खबरें
दिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
7 mins agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
8 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
19 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
21 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
22 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
23 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
23 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
23 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines