Free Bus Service for Delhi Women: बसों में सफर करने वाली दिल्ली की महिलाओं का फ्री में सफर रहेगा या नहीं, इसको लेकर सरकार ने खुशखबरी दी है। नई सरकार ने बसों में महिलाओं के फ्री सफर को लेकर कुछ नए नियम भी बनाए हैं। बता दें कि महिलाएं और ट्रांजेंडर्स बसों में फ्री ट्रैवल तो कर सकती हैं, लेकिन उसके लिए कुछ शर्तों भी रखी गई हैं। पहले जहां दिल्ली में हर महिला इस सर्विस का लाभ ले सकती थी, वहीं अब कुछ महिलाओं को ही इसका लाभ मिलेगा, क्योंकि नई सरकार ने योजना के नियमों में कुछ बदलाव कर दिए हैं।
क्या हैं नई शर्तें?
राजधानी में नई सरकार बनने के साथ ही पुरानी सरकारी योजनाओं को लेकर कई बदलावों की खबरें सामने आ रही थीं। दिल्ली में फ्री बस सर्विस को लेकर भी कहा गया कि अब से जो महिलाएं दिल्ली की निवासी होंगी, केवल उन्हीं को फ्री बस सर्विस मिलेगी जिनके पास सहेली स्मार्ट कार्ड होगा। इसको बनवाने के लिए सबसे पहली शर्त ये है कि वह महिला दिल्ली की निवासी होनी चाहिए, यानी उसके पास दिल्ली की वोटर आईडी, राशन कार्ड या फिर बिजली का बिल होना चाहिए।
ये भी पढ़ें: दिल्ली में मुफ्त बस यात्रा के लिए ‘सहेली स्मार्ट कार्ड’ जरूरी, महिलाओं के पास होने चाहिए ये अहम दस्तावेज
कितनी होनी चाहिए उम्र?
महिलाओं की उम्र 12 साल से ज्यादा होनी चाहिए। इसके ऊपर वाली कोई भी लड़की, सीनियर महिला और ट्रांसजेंडर इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। डॉक्यूमेंट्स की बात करें, तो आधार कार्ड, निवास प्रमाण, पैन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो होने चाहिए। इसमें सबसे बड़ा बदलाव ये हुआ कि पहले किसी भी राज्य की निवासी महिला, जो दिल्ली में रहती हो, उसको भी लाभ मिलता था, लेकिन अब ये केवल दिल्ली की महिलाओं के लिए ही होगा।
हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आई है कि जिन महिलाओं को इसका फायदा नहीं मिलेगा, तो क्या उनके किराए में कुछ रियायत दी जाएगी। जल्द ही सरकार इसको लेकर भी अपना रुख साफ कर देगी।
ये भी पढ़ें: दिल्ली के 62 लाख वाहन फिर चलेंगे या नहीं? फैसला आज, CAQM के पास है सरकार की अपील
संबंधित खबरें
दिवाली पर आज मेट्रो का समय बदला, दिल्ली-नोएडा-गाजियाबाद निवासी पढ़ें खबर
1 hr agoदिवाली पर दिल्ली-NCR में 'जहरीली' धुंध, 10 से ज्यादा इलाकों में AQI 400 पार
3 hrs agoदिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
19 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
20 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
23 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 day agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines