Delhi Foot Over Bridge Collapsed: दिल्ली के लक्ष्मी नगर में फुट ओवर ब्रिज का हिस्सा ट्रक के टकराने से गिर गया है। पूर्वी दिल्ली में हादसे के बाद पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। मालवाहक ट्रक में क्रेन ले जाई जा रही थी। जो ओवर ब्रिज से टकरा गई। माना जा रहा है कि ट्रक चालक ब्रिज की ऊंचाई का ठीक से आकलन नहीं लगा पाया। जिसके कारण हादसा हो गया।
ट्रक चालक अक्षरधाम मंदिर से क्रेन को बुराड़ी की ओर लेकर जा रहा था। रविवार देर रात का हादसा बताया जा रहा है। पुलिस की ओर से बताया गया है कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। एक फुट का ओवर ब्रिज आंशिक रूप से ढहा है। पुलिस के अनुसार ट्रक ललिता पार्क के पास पुस्ता रोड पर था। तभी क्रेन एकदम टकरा गई और ओवर ब्रिज का हिस्सा ढह गया।
कोई जानी नुकसान नहीं हुआ
पुलिस ने कहा कि हादसे के समय पुल के ऊपर और नीचे कोई नहीं था। ट्रक चालक पुल की ऊंचाई का आकलन ठीक से नहीं कर सका। ट्रक को 28 साल का नीरज कुमार चला रहा था। ट्रक अपने साथ नीचे गिरे हिस्से को कई मीटर तक घसीट ले गया। पुल का हिस्सा सड़क पर गिरने के कारण एक तरफ का ट्रैफिक भी जाम हो गया।
यह भी पढ़ें-‘हेलो! मैं नेशनल मीडिया ग्रुप से बोल रहा हूं’…नौकरी देने के नाम पर युवक से फ्रॉड, साढ़े 6 लाख रुपये ठगे
आवागमन सुचारू करवा दिया है-पुलिस
फिलहाल इस हिस्से को सड़क से उठाकर आवागमन सुचारू करवा दिया गया है। ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग करने के आरोप में केस दर्ज किया गया है। नीरज उत्तर प्रदेश के जौनपुर का रहने वाला है। उसे मौके से ही अरेस्ट कर लिया गया है। हादसे में कोई घायल नहीं हुआ है।
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
6 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
7 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
8 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
8 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
9 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
11 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
13 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines