Delhi Flood Update: दिल्ली में अब बाढ़ जानलेवा होती जा रही है। यहां के जहांगीरपुर इलाके में शुक्रवार को तीन बच्चों की डूबने से मौत हो गई है। दिल्ली पुलिस की ओर से इस बारे में जानकारी दी गई है। बताया गया है कि जिस स्थान पर ये हादसा हुआ है, वहां मेट्रो का काम चल रही है। बारिश और बाढ़ के कारण यहां काफी पानी भर गया था। तीनों बच्चे यहां नहाने के लिए गए थे।
जलभराव में नहाने के लिए गए थे तीनों
दिल्ली पुलिस की ओर से बताया गया है कि बच्चों की पहचान आशीष, निखिल और पीयूष के रूप में हुई है। हालांकि पुलिस की ओर से अभी ये नहीं बताया गया है कि हादसा कैसे हुआ है? प्रारंभिक जांच में इतना ही सामने आया है कि तीनों बच्चों यहां जमा हुए पानी में नहाने के लिए गए थे।
पुलिस ने तीनों के शवों को कब्जे में लिया
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के उत्तर पश्चिम जिले के मुकुंदपुर के पास जलभराव में तीन नाबालिग बच्चों की डूबकर मौत हो गई। दिल्ली पुलिस ने तीनों बच्चों के शवों को कब्जे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामले की जांच की जा रही है।
यमुना किनारे के 23 हजार लोगों को निकाला
बता दें कि दिल्ली में यमुना के निकटवर्ती इलाकों से गुरुवार तक कुल 23,692 लोगों को निकाला गया, क्योंकि जल स्तर अभी भी खतरे के निशान से ऊपर है। दिल्ली सरकार ने बताया कि वर्तमान में 21,092 लोग तंबू और आश्रय स्थलों में रह रहे हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) की 12 टीमों ने गुरुवार को 1,022 व्यक्तियों को बचाया। एनडीआरएफ के डीआईजी मोहसिन शाहिदी ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में स्थिति में सुधार हुआ है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
6 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
10 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
11 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
11 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
12 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
13 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
13 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
14 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines