हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Delhi Flood: दिल्ली में शाम तक बिगड़ सकते हैं हालात, बाढ़ को लेकर जानें सरकार की क्या है तैयारी

विज्ञापन

Delhi Flood: देश की राजधानी दिल्ली पर एकबार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। यहां एकबार फिर यमुना नदीं डेंजर लाइन से ऊपर बहने लगी है। यानी यमुना के बढ़ते जलस्तर ने फिर से दिल्लीवालों की टेंशन बढ़ा दी है। हथिनी कुंड से पानी छोड़े जाने के बाद दिल्ली के निचले इलाकों में फिर से बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।

इस बीच यमुना में जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। आज सुबह चार बजे यमुना पुल पर जलस्तर 205. 36 मीटर दर्ज किया जो सुबह पांच बजे बढ़कर 205.50 मीटर हो गया। वहीं सुबह 6 बजे यह बढ़कर 205.75 पहुंच गया। इसके बाद सुबह 7 बजे यहां के पुराने लोहा पुल पर जलस्तर 205.81 मीटर दर्ज किया गया। जो खतरे के निशान (205.33 मीटर) से काफी ऊपर है। अभी इसके अभी और बढ़ने की आशंका है। अगर जलस्तर 206.7 मीटर तक पहुंच जाता है तो यमुना के खादर इलाकों में फिर से बाढ़ (Delhi Flood) आ सकती है।

https://twitter.com/ANI/status/1682941425292554240?s=20

विज्ञापन

दरअसल हथिनी कुंड बैराज से शनिवार को तीन बार में क्रमश: 1 लाख 47 हजार क्यूसेक, 2 लाख 9 हजार क्यूसेक और 2 लाख 23 हजार क्यूसेक यानी कुल 5 लाख 79 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। ये पानी आज किसी भी समय में दिल्ली में दस्तक दे सकता है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए दिल्ली सरकार हाई-अलर्ट पर है।

दिल्ली सरकार की तैयारी, निकासी योजनाएं

विज्ञापन

हथिनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने की खबर के बाद से यमुना के जलस्तर की निगरानी की जा रही है और बाढ़ (Delhi Flood) के खतरे के मद्देनजर दिल्ली सरकार अलर्ट पर है। साथ ही लोगों से सर्तक रहने की भी अपील की जा रही है। अधिकारी लगातार पूर्वी जिले, यमुना बाजार और यमुना खादर में बने राहत शिविरों का निरीक्षण कर रहे हैं। 66 वरिष्ठ अधिकारियों को अलग-अलग स्थानों पर राहत और बचाव कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें- आज इन राज्यों में होगी आफत की बारिश, जानें मौसम विभाग का ताजा अलर्ट

विज्ञापन

दिल्ली सरकार का कहना है कि वो हाई-अलर्ट पर है और बाढ़ जैसी घटना से निपटने के लिए हर संभव उपाय किए जा रहे हैं।

और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola