Delhi Firing: दिल्ली के चंचल पार्क में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना सामने आई है। पूरे मामले का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है। सीसीटीवी फुटेज के वायरल होने और पीड़ितों की शिकायत के बाद पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। बताया जा रहा है कि फायरिंग (Delhi Firing) में एक शख्स घायल हुआ है।
सोमवार को दो लोग घुसे और अंदर बैठे तीन लोगों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान ऑफिस में बैठे तीन लोगों में से एक 22 साल के हितेश को दो गोलियां लगीं। पीड़ितों के मुताबिक, पिस्टल लेकर अंदर दो बदमाश पहुंचे थे जबकि तीसरा बाहर खड़ा था। तीनों एक ही बाइक से पहुंचे थे। वारदात के बाद तीनों वहां से फरार हो गए।
घटनास्थल पर मिले 13 खाली कारतूस
घटना की सूचना के बाद पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आउटर ने कहा कि केबल ऑफिस के बाहर 13 खाली कारतूस मिले हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों ने ऑफिस के बाहर भी ताबड़तोड़ फायरिंग की है। उन्होंने बताया कि खाली कारतूस के अलावा कुछ टूटे हुए शीशे के टुकड़े ऑफिस के अंदर पाए गए हैं।
डीसीपी आउटर ने बताया कि फिलहाल, हमलावरों के संबंध में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी जुटाई जा रही है कि आखिर फायरिंग करने वाले अपराधी कौन थे और उन्होंने फायरिंग की वारदात को क्यों अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच पड़ताल कर रही है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है और घटना के संबंध में कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
संबंधित खबरें
LIVE: सीजेपी प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन खुले
2 hrs agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
10 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
10 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
10 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
12 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
14 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
16 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
16 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
17 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines