Delhi News: दिल्ली के महरौली पुलिस ने एक सनसनीखेज हत्या की गुत्थी को सुलझा दिया है। दरअसल मामला कुछ ऐसा है कि महरौली के एक फार्महाउस के सेप्टिक टैंक से 42 साल के नौकर सीता राम का शव मिला था। सीता राम 26 जुलाई 2025 से लापता था। अब इस मामले में पुलिस ने फार्महाउस के ड्राइवर चंद्र प्रकाश (47) को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जांच में नौकर और ड्राइवर के बीच पैसों को लेकर विवाद सामने आया।
गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
यह मामला महरौली थाने में छतरपुर का है। पुलिस ने बताया कि 26 जुलाई 2025 को फार्महाउस में काम करने वाले सीता राम की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जांच में पता चला कि फार्महाउस का मालिक दिल्ली से बाहर था और सीता राम अकेला ही वहां था। जब 26 जुलाई की सुबह फार्महाउस के कर्मचारी काम पर आए तो उन्हें दरवाजा खुला मिला। इसके अलावा नौकर सीता राम भी गायब था। कर्मचारियों ने तुरंत पुलिस के पास गए।
सेप्टिक टैंक में मिली लाश
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तुरंत तलाशी अभियान शुरू किया। इस दौरान पुलिस को सीता राम का शव फार्महाउस के सेप्टिक टैंक में मिला। जब पुलिस ने इस मामले की गहराई से जांच की तो पता चला कि फार्महाउस का ड्राइवर चंद्र प्रकाश फरार था। पुलिस ने तुरंत उसकी तलाश शुरू की और उसे दिल्ली के पालम से गिरफ्तार कर लिया।
यह भी पढ़ें: BSF जवान निकला लुटेरा, नकली पिस्तौल दिखाकर की थी लूट, पुलिस ने किया खुलासा
आरोपी ड्राइवर का कबूलनामा
पुलिस की पूछताछ में आरोपी चंद्र प्रकाश ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसने सीता राम से 10,000 रुपये मांगे थे, लेकिन सीता राम ने पैसे देने से इनकार कर दिया। इससे उसे गुस्सा आ गया और उसने हथौड़े से वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक सीता राम पिछले 10 साल से इस फार्महाउस में नौकर के तौर पर काम कर रहा था, जबकि आरोपी चंद्र प्रकाश पिछले 7 साल से इसी मालिक के साथ दैनिक मजदूरी पर ड्राइवर का काम कर रहा था।
संबंधित खबरें
महिलाओं की सुरक्षा के नाम पर सिर्फ लड़कियों पर पाबंदी क्यों? रेखा गुप्ता ने उठाया सवाल
3 hrs agoदिवाली पर दिल्ली में जिन ग्रीन पटाखों को SC ने दी मंजूरी, वो कितने हैं सेफ?
4 hrs ago4KM लंबा ट्रैफिक जाम, वाहनों की लंबी लाइनें… पहले दिन दिल्ली के बारापुल्ला फेज-III कॉरिडोर पर आवाजाही बदहाल
8 hrs agoNo PUC No Fuel Rule Delhi NCR: 1 अक्टूबर से बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए पीयूसी टेस्ट के नए नियम
9 hrs agoसुरक्षा के लिए सिर्फ महिलाओं को ही जिम्मेदार क्यों ठहराया जाए? CM रेखा गुप्ता ने लड़कों की परवरिश पर उठाया सवाल
1 day agoछात्राएं क्यों सड़कों पर उतरीं? वायरल हो रहे नारों में दिखा गुस्सा, आजादी और सुरक्षा का सवाल
1 day agoदिल्ली-NCR में बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, 1 अक्टूबर से पहले बनवा लें सर्टिफिकेट
1 day agoWFH, हाइब्रिड स्कूल, महंगी पार्किंग… प्रदूषण से निपटने के लिए दिल्ली-NCR में नया GRAP लागू
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
1 day agoबारापुला फेज-3 का उद्घाटन, दिल्ली की कनेक्टिविटी को मिलेगी नई रफ्तार; प्रोजेक्ट पर खर्च हुए 1635 करोड़ रुपये
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines