Arvind Kejriwal On CBI Remand: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की नियमित जमानत लेने की उम्मीदों को झटका लगा है। उन्हें 3 दिन के सीबीआई रिमांड पर भेजने के आदेश राउज एवेन्यू कोर्ट ने दिए हैं। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने उन्हें तीन दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश जारी किए हैं। अब उनसे सीबीआई पूछताछ करेगी। सोमवार को भी सीबीआई ने उनसे तिहाड़ जेल में दिल्ली आबकारी नीति घोटाले के मामले में पूछताछ की थी। बाद में सामने आया था कि उनको सीबीआई ने अरेस्ट कर लिया है। बुधवार को उनको कोर्ट में पेश किया गया।
अब कोर्ट ने उनको 3 दिन के रिमांड पर भेजने के आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट में भी केजरीवाल ने याचिका दाखिल की थी। जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के बेल पर रोक लगाने के फैसले को चुनौती दी गई थी। वह याचिका भी दिल्ली के सीएम ने अब वापस ले ली है।
दिल्ली सरकार ने चोरी रोकने के मकसद से नवंबर 2021 में आबकारी नीति में सुधार के लिए कुछ प्रयास किए थे। दिल्ली का आबकारी विभाग उस समय 4500 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष कमा रहा था।
सीबीआई ने की थी 5 दिन की कस्टडी की मांग
अब तीन दिन की कस्टडी अरविंद केजरीवाल की सीबीआई को मिली है। सीबीआई ने पांच दिन की कस्टडी की मांग की थी। सीबीआई की ओर से कोर्ट में कहा गया कि दिल्ली की नई आबकारी नीति से संबंधित फाइल को कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चरम पर होने के दौरान बहुत जल्दबाजी में आगे बढ़ाया गया। सीएम अरविंद केजरीवाल के एडिशनल सेक्रेटरी प्रवेश झा ने इस बात की पुष्टि की है। झा के अनुसार उन्हें अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव बिभव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने इच्छा जताई है कि आबकारी नीति के मसौदे को तत्काल मंत्रिपरिषद द्वारा स्वीकृत कराया जाए।
बिभव ने गेस्ट हाउस बुक कराया था, जहां साउथ ग्रुप के सदस्यों की बैठक हुई थी। आरोपियों की मिलीभगत की पुष्टि इस तथ्य से भी होती है कि सह आरोपी बुच्चीबाबू, अभिषेक बोइनपल्ली और अरुण आर पिल्लई 20 मई 2021 को चार्टर्ड फ्लाइट से दिल्ली आए थे। वहीं, केजरीवाल के वकील ने कोर्ट से मांग की थी कि केजरीवाल को घर का खाना और दवाइयां मिले। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल और अन्य दो वकीलों को आधा-आधा घंटा मिलने का समय दिया जाए। कोर्ट ने इसकी इजाजत दी है।
29 जून को पेश करेगी सीबीआई
अरविंद केजरीवाल ने धार्मिक ग्रंथ गीता (बुक) की भी मांग की। जज ने कहा कि आप में से किसी के पास है तो दे दीजिए? केजरीवाल के वकील ने कहा कि हमारी कार में है। कोर्ट ने गीता मुहैया कराने की मांग स्वीकार कर ली। जज ने अरविंद केजरीवाल से पूछा कि आपके ऊपर कितने केस चल रहे हैं? केजरीवाल के वकील ने दो केस चलने का जवाब दिया। अरविंद केजरीवाल को सीबीआई भारी सुरक्षा के बीच कोर्ट से लेकर निकल गई है। शराब नीति घोटाला मामले में अब केजरीवाल से पूछताछ की जाएगी। 29 जून को रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सीबीआई केजरीवाल को शाम 7 बजे से पहले कोर्ट में पेश करेगी।
संबंधित खबरें
कौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
3 hrs agoदिवाली से पहले गैस चैंबर बनी दिल्ली! रोहिणी-जहांगीरपुरी में AQI 400 के पार
5 hrs agoदिल्ली पुलिस हेडक्वार्टर बना प्रदर्शन स्थल, क्यों प्रोटेस्ट कर रहे पुलिस?
15 hrs agoJNU के प्रोफेसर अकोइजम को दिल्ली HC से राहत, बर्खास्तगी के आदेश पर लगी रोक
16 hrs agoदिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
19 hrs agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
22 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
22 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
23 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
1 day agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines