Delhi Environment Minister Gopal Rai: दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने मंगलवार को वायु प्रदूषण के मद्देनजर पूरी दिल्ली में पानी के छिड़काव के लिए विशेष अभियान की शुरूआत की। दिल्ली सचिवालय के पास आयोजित कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर वाटर स्प्रिंकलिंग मशीनों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पानी का छिड़काव करने के लिए 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाए गए हैं। सभी 70 विधानसभा में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जाएगा।
215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से किया जाएगा पानी का छिड़काव
मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली सरकार ने लोगों के सहयोग से प्रदूषण को कम करने में सफलता पायी है। सरकार प्रदूषण को कम करने के लिए कई अभियान चला रही है। जिसमें एंटी डस्ट अभियान, एंटी ओपन बर्निंग अभियान, बायो डीकम्पोज़र का छिड़काव, वृक्षारोपण अभियान आदि शामिल है। एक्यूआई को देखते हुए मंगलवार से पूरे दिल्ली में सड़कों पर 215 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से पानी के छिड़काव का अभियान शुरू किया गया है। दिल्ली के सभी 70 विधानसभा में 70 मोबाइल एंटी स्मॉग गन से छिड़काव कराया जाएगा। साथ ही साथ हॉटस्पॉट के लिए 60 मोबाइल एंटी स्मॉग गन लगाया गया है। यह मोबाइल एंटी स्मॉग गन सुबह से शाम तक पानी का सड़क पर छिड़काव करेगी।
यह भी पढ़े: भाजपा सांसद बाबा बालक नाथ ने विधानसभा चुनाव की भारत-पाकिस्तान मैच से की तुलना, दिया विवादित बयान
वाटर स्प्रिंकलिंग का विशेष अभियान
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि बारिश का असर अब खत्म हो रहा है और हवा की गति भी कम हो रही है। इसलिए हम वाटर स्प्रिंकलिंग का विशेष अभियान शुरू कर रहे हैं। इसके लिए हमारे पास पहले 345 वाटर स्प्रिकलिंग मशीनें काम कर रही है, जिसमें 30 मशीने और बढ़ गई हैं और अब कुल 375 वाटर स्प्रीकलिंग मशीनें दिल्ली की सड़कों पर पानी का छिड़काव करेंगी। इसके साथ ही, मोबाइल एंटी स्मॉग गन जो पहले 192 थे, उसमें 23 की बढ़ोत्तरी हुई और अब 215 मोबाइल स्माग गन सड़कों पर चलाई जाएंगी। इसी तरह जो हाईराइज बिल्डिंगें हैं उसपर 106 एंटी स्मॉग गन तैनात हैं वे अपना काम कर रही हैं।
पर्यावरण मंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकार की पहल से पराली के जलने की संख्या में कमी आई है। पंजाब सरकार के प्रयासों का ही परिणाम है कि पिछले सालों की तुलना में इस वर्ष पराली जलने की घटना में 60 प्रतिशत की कमी आई है।
संबंधित खबरें
दिल्ली-पटना वंदे भारत में बढ़े 20 कोच, कई नई स्पेशल ट्रेनों का शेड्यूल जारी
8 hrs agoदिल्ली में 8 नवंबर को कहां रहेगा पावर कट? देखें शटडाउन शेड्यूल
8 hrs agoदिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
11 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
12 hrs ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
12 hrs agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
13 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
15 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
15 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
15 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines