Delhi Election Shahdara AAP Candidate Jitendra Singh Shunty: दिल्ली विधानसभा चुनाव का बेशक अभी तक ऐलान नहीं हुआ है। मगर राजधानी में अभी से सियासी घमासान मचा है। कुछ नेता पार्टी की अदला-बदली में लगे हैं, तो सियासत छोड़ चुके कुछ नेताओं ने फिर से सत्ता में वापसी कर ली है। हम बात कर रहे हैं पूर्व बीजेपी नेता जीतेंद्र सिंह शंटी की। पद्मश्री से सम्मानित शंटी ने आम आदमी पार्टी ज्वॉइन कर ली। वहीं AAP ने उन्हें शाहदरा से टिकट दिया है। मगर इस सीट पर अब भाई और बहन की धमाकेदार टक्कर देखने को मिल सकती है।
2013 में बीजेपी से जीता चुनाव
दिल्ली की हॉट सीटों में गिनी जाने वाली शाहदरा विधानसभा सीट पर भाई-बहन के बीच कांटे की टक्कर हो सकती है। दरअसल 2013 में शंटी ने बीजेपी के टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में बंपर जीत हासिल करके शंटी दिल्ली विधानसभा का हिस्सा बने। मगर अगले चुनाव में उन्हें रामनिवास गोयल के हाथों शिकस्त का सामना करना पड़ा था। ऐसे में शंटी ने सियासत से संन्यास लेकर समाजसेवा शुरू कर दी थी।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन को ओवैसी ने दिया टिकट, इस सीट से लड़ेगा चुनाव
सियासत छोड़ समाजसेवा शुरू की
जीतेंद्र सिंह शंटी लावारिस लाशों का अंतिम संस्कार करवाते थे। बीमार लोगों को उनकी तरफ से फ्री एंबुलेंस सेवा दी जाती थी। इसके अलावा शंटी 100 से ज्यादा बार अपना ब्लड डोनेट कर चुके हैं। जहां शंटी समाजसेवा में पूरी तरह रम गए, तो वहीं उनकी बहन प्रीति ने आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया। यह कहानी 2022 की है, जब AAP ने प्रीति को नगर निगम चुनाव में खड़ा किया और उन्होंने शानदार जीत हासिल कर ली। हालांकि इसी साल सितंबर में प्रीति AAP छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई।
भाई-बहन का मुकाबला
वैसे तो बीजेपी ने अभी तक अपनी कोई लिस्ट जारी नहीं की है। मगर खबरों की मानें तो प्रीति भी शाहदरा से बीजेपी का टिकट पाने की रेस में शामिल हैं। ऐसे में अगर बीजेपी प्रीति को अपना उम्मीदवार घोषित करती है, तो शाहदरा का रण काफी दिलचस्प हो जाएगा। बता दें कि दिल्ली में अगले साल फरवरी 2025 में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election: अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, ऑटोवालों की होगी बल्ले-बल्ले
संबंधित खबरें
ट्रेन के रिजर्व कोच में चोरी हुआ था 1.20 लाख का सामान, रेलवे देगा मुआवजा
3 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दौलत राम कॉलेज में नए केंद्रों का उद्घाटन किया
3 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 28 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
3 hrs agoछठ से पहले दिल्ली में यमुना क्रूज सफारी होगी शुरू
6 hrs agoकौन हैं जागृति मिश्रा? जानें क्यों हो रहीं वायरल; CM रेखा ने की मुलाकात
6 hrs agoजारी हुआ DSSSB का एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
8 hrs agoजामिया में बवाल के बाद बड़ा फैसला, दिवाली तक ऑनलाइन चलेंगी कक्षाएं
21 hrs agoचुनाव के ऐलान के कुछ घंटों बाद ही जामिया में नए सिरे से प्रदर्शन शुरू
1 day agoCM रेखा गुप्ता महर्षि वाल्मीकि जयंती पर मंदिर पहुंचीं, पूजा-अर्चना की
1 day agoदिल्ली: नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, आसमान में उठा धुएं का गुबार
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines