Arvind Kejriwal Predicts 55 Seats for AAP: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में आज प्रचार का आखिरी दिन है। इस बीच आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मेरे हिसाब से आप को चुनाव में 55 सीटें मिल रही हैं। अगर मां-बहनें जोर का धक्का लगाएं तो 60 सीटें भी आ सकती हैं।
लोगों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा आज 5 बजे प्रचार खत्म हो रहा है। मैं पूरी दिल्ली में घूमा, मुझे लोगों का जबरदस्त समर्थन मिला। इसके लिए मैं दिल्ली के लोगों का धन्यवाद करना चाहता हूं। कई बार लोग मुझसे पूछ चुके हैं कि केजरीवाल जी कितनी सीटें आ रही हैं? आज मैं आपको बताना चाहता हूं मेरे हिसाब से 55 सीटें आ रही हैं। अगर मेरी मां बहनें जोर का धक्का लगा दें तो 60 तक पहुंच सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘हाफ इंजन वाली सरकार, यहां ड्रेनेज और पीने के पानी में कोई अंतर नहीं’, दिल्ली में बोले चंद्रबाबू नायडू
बीजेपी अमीरों की पार्टी
मैं सभी माताओं-बहनों से अपील करना चाहता हूं कि आज सभी लोग अपने-अपने घर में पुरुषों को समझाएं बीजेपी में कुछ नहीं रखा है। बीजेपी अमीरों की पार्टी है। काम तो केजरीवाल ही आएगा। वहीं बच्चों के लिए स्कूल बनाएगा, गरीबों का इलाज फ्री में करवाएगा। महिलाओं को बस यात्रा फ्री करवाएगा। ये चुनाव महिलाओं का चुनाव है, सभी पुरुषों का वोट भी आप पार्टी को पड़ना चाहिए। ताकि हम 60 सीटें ला सके। बीजेपी वाले उल्टे सीधे दांवे कर रहे थे, तीन सीटें फंस गई। केजरीवाल ने कहा नतीजे देख लेना, नई दिल्ली, कालकाजी और जंगपुरा तीनों सीटें आम आदमी पार्टी बड़े मार्जिन से जीतने जा रही है।
ये भी पढ़ेंः स्वाति मालीवाल हिरासत में, यमुना से पानी लेकर पहुंचीं थीं केजरीवाल के आवास
संबंधित खबरें
'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
4 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
5 hrs agoरामलीला मैदान रैली से थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
8 hrs agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
11 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
12 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 1 नवंबर को कटेगी बिजली? देखें शेड्यूल
12 hrs agoदिल्ली-NCR में 5 से 20 नवंबर तक वर्क फ्रॉम होम, निर्माण कार्यों पर भी रोक
14 hrs ago1 नवंबर से दिल्ली में इन गाड़ियों की एंट्री बंद, कल से लागू होंगे ये नियम
14 hrs agoदिल्ली में टूटा ठंड का रिकॉर्ड, 75 साल बाद 30 अक्टूबर का दिन रहा सबसे ठंडा
20 hrs agoहड़ताल खत्म होने के बाद जामिया में इस तारीख से शुरू होगी ऑफलाइन क्लास
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines