Delhi Assembly Elections 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की वोटिंग में अब कुछ ही दिन का समय बचा है। बीजेपी और कांग्रेस के बीच लगातार वार-पलटवार का दौर जारी है। देर रात पंजाब भवन के मिली कार के बाद से राजधानी का सियासी पारा अचानक से चढ़ गया है। इस बीच दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने केजरीवाल और राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने राहुल गांधी और केजरीवाल के बयानों को आधार बनाते हुए कहा कि दिल्ली का शराब घोटाला और नेशनल हेराल्ड घोटाला भारतीय राजनीति क इतिहास के सबसे बड़े घोटालों में से एक है।
बीजेपी सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा राजनीतिक पर्दाफाश हो चुका है। दिल्ली की राजनीति को केजरीवाल जी ने सबसे निचले स्तर पर ला दिया है। यमुना जी के मुद्दे पर उनको चुनाव आयोग ने नोटिस देकर पूछा है। उन्होंने किस तरह यमुना जी के पानी के बारे में जहरीली वाणी बोली। अब संवैधानिक दृष्टि से भी उनका झूठ उजागर हो गया है। अब दिल्ली की जनता जान चुकी है कि भ्रष्टाचार में डूबे ये दल एक-दूसरे को बचाने के लिए राजनीति में आए थे।
ये भी पढ़ेंः अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, सरकारी आवासों के सर्वेंट्स को दी 7 गारंटियां
आप-कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी केजरीवाल पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अरविंद केजरीवाल अपनी-अपनी सुविधा की राजनीति खेल रहे हैं। दिल्ली की जनता दोनों पार्टियों से सवाल पूछ रही है। दोनों पार्टियों एक ही सिक्के की दो पहलू है। दिल्ली की जनता को लूटने का काम पिछले 26 सालों में आप और कांग्रेस पार्टी ने मिलकर किया है।
ये भी पढ़ेंः Video: दिल्ली में अखिलेश और राहुल आमने-सामने, केजरीवाल के समर्थन में उतरी सपा
संबंधित खबरें
दोस्त के बर्थडे पर किराए पर ली ऑडी कार, 3 गाड़ियों को ठोका, एक की मौत
2 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
5 hrs agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
14 hrs agoदिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, 9 और 10 अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें
18 hrs ago'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
1 day agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
1 day agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
1 day agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
1 day agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
1 day agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines