BJP & AAP Trade Allegations: दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। दोपहर 1 बजे तक 33.31 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। सबसे ज्यादा मतदान 39.51 प्रतिशत मतदान हुआ। इस बीच आज वोटिंग पर बीजेपी और आप ने एक दूसरे पर जमकर आरोप-प्रत्यारोप लगाए। कहीं बीजेपी ने पैसे बांटने का आरोप लगाया है तो कहीं आप ने कहा कि मतदाताओं को वोट करने से रोका जा रहा है। ऐसे में आइये जानते हैं वोटिंग के दौरान किसने-क्या कहा?
भाजपा ने आरोप लगाया कि सीलमपुर में बुर्के में महिलाओं से फर्जी मतदान कराया जा रहा है। इस दौरान आप और बीजेपी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जिससे हंगामा होने लगा। दिल्ली पुलिस ने जांच में कहा कि एक जैसे नाम होने के कारण भ्रम हुआ है।
आप सांसद संजय सिंह ने दावा किया कि नाॅर्थ एवेन्यू ब्लाॅक में दो से तीन हजार रुपये बांटे गए और लोगों की उंगलियों पर स्याही लगाई गई है।
जंगपुरा से आप उम्मीदवार मनीष सिसोदिया ने आरोप लगाया कि बीजेपी खुलेआम पैसे बांट रही है। इस पर पुलिस ने कहा कि पैसे बांटने के आरोप की पुष्टि नहीं हो सकी है। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस दौरान मनीष सिसोदिया के साथ धक्का मुक्की भी हुई।
ग्रेटर कैलाश से आप उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा दिल्ली पुलिस चिराग दिल्ली के एक इलाके में लोगों को मतदान करने से रोक रही है। उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस के जवान सुबह से चुनाव को प्रभावित करने के लिए यहां खड़े हैं। यहा बैरिकेड किसके कहने पर की गई। यह सब मतदाताओं को वोट करने से रोकने के लिए किया जा रहा है।
आप सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया कि वाल्मीकि समाज के पूर्व प्रधान उदय गिल को पुलिस ने बिना कारण बताए सुबह 8ः30 बजे से पुलिस स्टेशन में बैठा रखा है। कोई हमें इसका कारण बताने को तैयार नहीं है।
संबंधित खबरें
दिल्ली: दिवाली पर खरीदारी की होड़, नेशनल हाईवे-24 पर करीब 5 km लंबा जाम
40 mins agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 hr ago'राजनीतिक कटाक्ष गरिमा को...'; दिल्ली हाईकोर्ट से CM रेखा गुप्ता को राहत
1 hr agoदिल्ली: प्रदूषण के कारण कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में होगी हाइब्रिड क्लास
2 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
4 hrs agoदिवाली पर बदला मेट्रो का समय! जानें कब चलेगी पहली और आखिरी ट्रेन
4 hrs agoदिल्ली-NCR में GRAP-3 भी बेअसर! रोहिणी समेत कई इलाकों में AQI 400 के पार
4 hrs ago15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
15 hrs agoदिवाली पर दिल्ली मेट्रो ने बदला टाइम, 3 लाइनों पर 1 घंटा पहले सर्विस शुरू
18 hrs agoदिल्ली-NCR में बिगड़ते AQI के बीच लागू हुआ GRAP-3
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines