देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में अगले तीन महीनों में कितने दिन शराब की दुकानें बंद रहेंगी? इसे लेकर सीएम रेखा गुप्ता की सरकार ने ड्राई डे की लिस्ट जारी कर दी है। दिल्ली सरकार ने 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में पांच ड्राई डे घोषित किए। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से दिन शराब नहीं मिलेगी?
दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग के आदेश के अनुसार, दिल्ली में रामनवमी समेत कई धार्मिक त्योहारों के अवसर पर शराब की दुकानें बंद रहेंगी। आबकारी विभाग ने 2025-26 वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में अप्रैल, मई और जून में 5 महत्वपूर्ण धार्मिक अवसरों पर शराब की दुकानों को बंद रखने का फैसला लिया है।
यह भी पढे़ं : दिल्ली में इतने दिन नहीं बिकेगी शराब! जानें कब लागू होने वाला है ड्राई डे?
क्या है ड्राई डे?
किसी त्योहार-पर्व या विशेष अवसर पर जिस दिन राज्य सरकार पूरे प्रदेश में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाती है, उसे ही ड्राई डे कहते हैं। राजधानी में दिल्ली आबकारी नियम, 2010 के नियम 52 के प्रावधानों के मुताबिक शराब लाइसेंसधारियों के लिए ड्राई डे घोषित किए जाते हैं।
देखें ड्राई डे की पूरी लिस्ट
| धार्मिक त्योहार | डेट | दिन |
| रामनवमी | 6 अप्रैल | रविवार |
| महावीर जयंती | 10 अप्रैल | गुरुवार |
| गुड फ्राइडे | 18 अप्रैल | शुक्रवार |
| बुद्ध पूर्णिमा | 12 मई | सोमवार |
| ईद-उल-जुहा | 6 जून | शनिवार |
यह भी पढे़ं : Dry Days in Delhi: जून में बंद रहेंगे शराब के ठेके, जानें कब-कब और क्यों?
संबंधित खबरें
प्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
2 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
4 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
5 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
6 hrs agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
6 hrs agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
6 hrs agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
7 hrs agoदिल्ली में 30 नवंबर तक नहीं दिया कर्मचारियों को बोनस, तो होगी कार्रवाई
8 hrs agoसुप्रीम कोर्ट ने ग्रीन पटाखों की बिक्री और आतिशबाजी का टाइम किया फिक्स
8 hrs agoकौन हैं ACP मनस्वी वशिष्ठ, दिल्ली पुलिस के प्रोटेस्ट को किया लीड, सस्पेंड
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines