Delhi Double Murder Case Mastermind: दिवाली की रात दिल्ली में हुए डबल मर्डर केस से पूरी राजधानी में हड़कंप मच गया है। शहदरा के फर्श बाजार थाना क्षेत्र में एक चाचा-भतीजे को मौत के घाट उतार दिया गया। इस घटना की सीसीटीवी फुटेज ने सभी के होश उड़ा कर रख दिए। वहीं अब इस मर्डर केस में कई सनसनीखेज खुलासे सामने आ रहे हैं। इस मर्डर केस का मास्टरमाइंड एक 16 साल का नाबालिग है।
शूटर हायर किया
दिल्ली पुलिस की शुरुआती जांच में कई चौंकाने वाली चीजें सामने आई है। इस हत्याकांड को एक 16 साल के नाबालिग ने अंजाम दिया है। उसी ने आकाश को मारने के लिए शूटर हायर किया था। यही नहीं सीसीटीवी फुटेज में भी देखा जा सकता है कि नाबालिग आरोपी स्कूटी से आकर आकाश के पैर छूता है। दरअसल वो पैर छूने के बहाने शूटर की आकाश से पहचान करवाता है। उसी दौरान शूटर पीछे से घूमते हुआ आता है और आकाश पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर देता है। इस फायरिंग में आकाश के भतीजे ऋषभ की भी मौत हो गई। वहीं 10 साल का बच्चा कृष बुरी तरीके से घायल है।
यह भी पढ़ें- दिवाली पर दिल्ली में दहशत! ताबड़तोड़ फायरिंग में 2 की मौत, 1 घायल
नाबालिग की आकाश से दुश्मनी
दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में स्कूटी पर दिखने वाला शख्स ही मुख्य आरोपी है। वो 16 साल का नाबालिग बच्चा है, जिसके खिलाफ कई मुकदमें दर्ज हैं। दिल्ली पुलिस ने नाबालिग आरोपी को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि यह मामला आपसी रंजिश का है। पुलिस की छानबीन में पता चला कि आकाश के परिवार का भी अपराध से पुराना कनेक्शन है।
पैसों को लेकर हुआ था झगड़ा
पुलिस ने बताया कि आरोपी पिछले 17 दिन से आकाश को मारने की प्लानिंग कर रहा था। वो लगातार 2-3 दिन से आकाश के घर का चक्कर लगा रहा था, लेकिन वो आकाश तक पहुंचने में नाकाम रहा। नाबालिग आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने आकाश को पैसे दिए थे, मगर आकाश उसे पैसे वापस करने का नाम नहीं ले रहा था। पैसों को लेकर दोनों में काफी झगड़ा हुआ। इसलिए उसने आकाश को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग कर डाली।
यह भी पढ़ें- पैर छुए, बंदूक तानी, घर में घुस कर मारी गोली; दिल्ली में डबल मर्डर केस की CCTV फुटेज आई सामने
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में 'बहुत खराब' हवा के कारण GRAP II लागू, जानें क्या पाबंदियां?
1 hr agoदिल्ली में कहां रहेगा पावर कट? 3 नवंबर की एरिया वाइज टाइमिंग यहां देखें
4 hrs agoदिवाली पर ग्रीन पटाखे फोड़ने की SC ने दी मंजूरी; घंटे भी किए फिक्स
4 hrs agoदिल्ली में गैर BS-6 वाहनों की एंट्री पर रोक के बाद बॉर्डर पर भीषण जाम
5 hrs agoदिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
7 hrs agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
7 hrs agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
8 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
10 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
12 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines