Delhi Dengue Cases Break Last Year Record: दिल्ली शहर में डेंगू का प्रकोप नई ऊंचाइयों को छू रहा है, जिला अस्पताल के अलावा शहर के सभी निजी अस्पतालों में डेंगू के लक्षण वाले मरीज पहुंच रहे हैं। हालात यह हैं कि जिला अस्पताल में 240 बेड हैं, वहीं मरीजों की संख्या 400 के आसपास है।
यह भी पढ़ें: Delhi Air Quality: ‘बहुत खराब’ श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, नोएडा में AQI 274 दर्ज
पिछले साल के मुकाबले ज्यादा मरीज
बता दें कि लोगों को बुखार की शिकायत है और चैक कराने पर डेंगू निकल रहा है। विभाग के अधिकारी भी मान रहे हैं कि पिछले सालों के मुकाबले डेंगू के मरीज इस साल सबसे ज्यादा मिले हैं। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग एंटी लारवा दवाओं का छिड़काव करने और लोगों को जागरूक करने में जुटा है।
डेंगू की रोकथाम के लिए प्रयास
CMO का कहना है कि 15 मई से लेकर अब तक डेंगू के 944 मामले दर्ज किया जा चुके हैं, जो पिछले साल की तुलना में 3 गुना ज्यादा हैं। इसके बावजूद उनका कहना है कि डेंगू का प्रकोप कम हो रहा है, जो आने वाले महीने में खत्म हो जाएगा। CMO ने बताया कि डेंगू की रोकथाम के लिए 3 टीमें बनाकर निरोधात्मक और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें: चांद निकल आया, मुझे घर जाना है… करवा चौथ पर ट्रैफिक जाम में फंसे शख्स ने पुलिस से लगाई गुहार
अस्पतालों की हालत नाजुक
डेंगू पॉजिटिव मरीज के घरों के आसपास नियमित रूप से फॉगिंग और एंटी लारवा दवाई का छिड़काव किया जा रहा है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की टीमें जगह-जगह जाकर मलेरिया के लारवा की भी जांच कर रही हैं। जिन घरों में लारवा मिलता है, उनको नोटिस दिया जा रहा है। अब तक 60 हजार से अधिक का जुर्माना वसूला जा चुका है, लेकिन शहर के अस्पतालों की हालत कुछ और ही बयां कर रही है। अधिकांश हॉस्पिटल पूरी तरह वायरल और डेंगू के मरीजों से भरे हुए हैं। यहां तक कि डेंगू और वायरल बुखार के मरीजों की बढ़ोतरी के कारण अस्पतालों को अतिरिक्त बेड लगाने पड़ रहे हैं।
संबंधित खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में कब होंगे छात्र संघ चुनाव? मानी गई छात्रों की मांग
1 hr agoसत्य निकेतन हादसे के बाद दिल्ली में एक और इमारत गिरी, 2 की मौत
2 hrs agoकरोल बाग में शॉपिंग के लिए निकल रहे हैं तो सावधान, दिल्ली पुलिस का एक्शन
20 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 26 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें अपना एरिया
21 hrs agoदिल्ली-एनसीआर में देर रात आंधी-तूफान के साथ आई बारिश और गिरे ओले
1 day agoजामिया में होंगी अब ऑनलाइन क्लास, प्रदर्शनों के बीच यूनिवर्सिटी का ऐलान
1 day agoलग्जरी कार और महंगे शौक दिखाकर 20 महिला कांस्टेबल को फंसाया, ठगे 24 लाख
1 day agoदिल्ली के स्कूल में छात्रा ने खुद को लगाई आग, मिला 3 पेज का सुसाइड नोट
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 25 अक्टूबर को रहेगा पावर कट? देखें लिस्ट
1 day agoदिल्ली को बाढ़ से बचाने का प्लान, यमुना किनारे 99 करोड़ में बनेगी दीवार
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines