Delhi Crime: दिल्ली के विकासपुरी में कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक की मौत हो गई। जब ये घटना हुई उस वक्त वह युवक अपने दोस्त के साथ सड़क पर घूम रहा था। घायल को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पर उसको मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश की वजह से किया।
रात के वक्त हुआ हमला
दिल्ली में एक और चाकूबाजी का मामला सामने आया। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 15 अक्टूबर की रात करीब 10.45 उनके पास हमले की जानकारी मिली। थाना विकासपुरी में एक व्यक्ति को चाकू मारने की जानकारी देने के लिए पीसीआर को फोन किया गया था। जानकारी के मुताबिक, ये हमला पुरानी रंजिश के चलते किया गया। इस मामले में एक्शन लेते हुए पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है।
ये भी पढ़ें: Video: पेशाब करने से मना करने पर युवक की जमकर की पिटाई, सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना
पूछताछ में सामने आई हमले की वजह
इस पूरे मामले में जब पुलिस ने पूछताछ की तो, पता चला कि मृतक का नाम संजय है जो इंदिरा कैंप झुग्गी में रहता है। संजय एक कमर्शियल गाड़ी चलाता है। हमले के दौरान वह अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में ही घूम रहा था। कुछ दिन पहले उसका मोहल्ले के कुछ दूसरे लोगों से झगड़ा हो गया था। इस दौरान संजय को बुरी तरह पीटा गया और चाकू भी मारा गया, जबकि मनीष मौके से फरार हो गया। अस्पताल ले जाने के बाद भी उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। मामले में हत्या का मामला दर्ज किया जा रहा है।
पिछले दिनों उत्तर पूर्वी दिल्ली के हर्ष विहार इलाके से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था। जहां पर ठीक से बाइक चलाने का नसीहत देने पर दो भाइयों पर हमला कर दिया गया। बाइक सवार ने दोनों पर चाकू हमला किया, जिसमें एक भाई की मौत हो गई थी।
ये भी पढ़ें: एक लाख का इनामी…बेचता था कबाड़; जावेद मीरपुरिया दुबई से लौटते ही दिल्ली एयरपोर्ट पर क्यों हुआ गिरफ्तार?
संबंधित खबरें
दिल्ली में 13 अक्टूबर को ट्रैफिक को लेकर अलर्ट, कई सड़कों पर हो सकता है असर
6 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
8 hrs ago'20 लाख केस का हुआ निपटारा', Delhi SIR को लेकर बोले चीफ इलेक्टोरल ऑफिसर
10 hrs agoदिल्ली में नए प्रदर्शन स्थल पर कैसे पहुंचा जा सकता है? जानिए पूरी डिटेल
10 hrs agoदिल्ली में जंतर मंतर को प्रोटेस्ट लिस्ट से क्यों हटाया? तय किए 3 नए स्थल
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 13 अक्टूबर को कटेगी बिजली? देखें एरिया और टाइमिंग
12 hrs agoजंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन बैन, फिर भी दिल्ली पुलिस से CJP ने मांगी इजाजत
13 hrs agoसरकार ने युवाओं के साथ वकीलों और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ा- केजरीवाल
14 hrs ago'अब पूरा देश...', जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर रोक को लेकर बोले अभिजीत दीपके
15 hrs agoजंतर-मंतर पर अब नहीं कर पाएंगे धरना या प्रदर्शन, दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines