Delhi Crime: दिल्ली के ‘द इंडियन पब्लिक स्कूल’ परिसर में बम की धमकी वाला एक ईमेल मिला है। मामले की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्कूल परिसर को खाली कर लिया है। फिलहाल, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। मौके पर बम स्क्वॉड की टीम को भी बुलाया गया है।
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित इंडियन स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा दिया गया है। बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड ने को मामले की जानकारी दी गई है और उन्हें मौके पर बुलाया गया है।
डीसीपी साउथ चंदन चौधरी ने बताया कि हमने स्वाट टीम के साथ सीसीटीवी फुटेज सर्च किया है। दो राउंड का सर्च ऑपरेशन पूरा हो चुका है, तीसरा राउंड चल रहा है। स्वाट टीम भी मौके पर है। हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह मेल कहां से आया है। संभवत: यह एक फर्जी कॉल थी। पिछले नवंबर में जर्मनी स्थित एक सर्वर पर इसी तरह के धमकी भरे ईमेल का पता लगाया गया था।
सुबह करीब 11 बजे मिला था धमकी भरा ईमेल
पुलिस के मुताबिक, सादिक नगर स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल को सुबह 10 बजकर 49 मिनट पर एक ईमेल भेजा गया, जिसमें दावा किया गया कि उसके परिसर में बम रखा गया है. उन्होंने बताया कि एहतियात के तौर पर स्कूल को खाली करा लिया गया है।
न्यूज एजेंसी ANI की ओर से जारी एक वीडियो में स्कूल के बाहर बच्चों की भीड़ दिख रही है। बच्चों के अलावा ज्यादातर छात्रों के माता-पिता गेट पर इकट्ठे दिखे। गेट पर मौजूद एक अभिभावक ने कहा कि हमें स्कूल से जानकारी मिली है कि हम अपने बच्चों को घर ले जाएं।
पहले भी स्कूल के व्यवस्थापक को मिला था धमकी भरा मेल
जानकारी के मुताबिक, यह पहली बार नहीं है जब स्कूल प्रशासन को बम की धमकी मिली है। पिछले साल नवंबर में, व्यवस्थापक को एक धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ था। जांच के दौरान मेल फर्जी निकला था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी चंदन चौधरी ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, हमारी टीमें बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड के साथ मौके पर हैं। स्कूल में जांच पड़ताल जारी है। फिलहाल कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
संबंधित खबरें
दिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
2 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
3 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
6 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
6 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
8 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
21 hrs agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
21 hrs agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 29 अक्टूबर को कटेगी बिजली? चेक करें शेड्यूल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines