Delhi CM Rekha Gupta Portfolio: दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता शपथ के बाद से ही एक्शन में हैं। गुरुवार को शपथ समारोह के बाद विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया। सीएम ने वित्त, राजस्व और महिला और बाल विकास जैसे विभाग अपने पास ही रखे हैं। उसके पास 10 कुल 10 विभाग हैं। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता कैबिनेट की सबसे व्यस्त मंत्री होंगी। सीएम के बाद श्रम और रोजगार मंत्री कपिल मिश्रा के पास 6 विभाग हैं। जबकि गृह और बिजली मंत्री आशीष सूद के पास भी 6 विभाग हैं।
सीएम के दावेदार माने जा रहे प्रवेश वर्मा 5 विभाग संभालेंगे। जबकि रविंदर इंद्राज सिंह और पंकज कुमार को तीन-तीन विभाग दिए गए हैं। ऐसे में सीएम रेखा गुप्ता दिल्ली कैबिनेट की सबसे व्यस्त मंत्री होंगी। उनके पास वित्त और नियोजन के अलावा सामान्य प्रशासन विभाग भी हैं। इसके अलावा विजिलेंस और गुप्त सेवाओं से जुड़ी जिम्मेदारी भी सीएम के पास रहेंगी। इसके अलावा वह सभी ऐसे विभाग भी संभालेंगी, जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं।
ये भी पढ़ेंः ‘CM Rekha Gupta ने दिल्ली की महिलाओं को दिया धोखा’, आतिशी का बड़ा आरोप
सीएम के बाद प्रवेश वर्मा सबसे ताकतवर मंत्री
सीएम के बाद मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा ताकतवर गृह मंत्री आशीष सूद माने जा रहे हैं। उनके पास बिजली, शहरी विकास जैसे मंत्रालय हैं। वहीं सीएम के दावेदार माने जा रहे प्रवेश वर्मा को शिक्षा, पीडब्ल्यूडी और परिवहन विभाग और जल मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली है। इससे पहले परिवहन विभाग कैलाश गहलोत के पास था। कपिल मिश्रा को कानून और न्याय मंत्री, श्रम और रोजगार, कला-संस्कृति और पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी मिली है। जबकि पंकज कुमार सिंह को स्वास्थ्य और सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी मिली है।
सीएम ने मनजिंदर सिंह सिरसा को उद्योग, खाद्य नागरिक और आपूर्ति, वन और पर्यावरण मंत्रालय का जिम्मा सौंपा गया है। रविंदर इंद्राज सिंह को समाज कल्याण और सहकारिया मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सीएम ने अपने पास क्यों रखे 10 विभाग?
दिल्ली सीएम ने अपने पास ज्यादा विभाग रखें हैं। इसकी कई वजह हैं। पहली वजह दिल्ली में मंत्रियों की संख्या का कम होना है। दिल्ली विधानसभा की संख्या के आधार पर दिल्ली में सीएम समेत 7 मंत्री ही बनाए जा सकते हैं। ऐसे में अन्य मंत्रियों पर जिम्मेदारी कम हो, इसलिए सीएम ने ज्यादा से ज्यादा विभाग अपने पास रखे हैं।
दूसरी वजह राजनीतिक है। पिछली सरकार में जब सीएम केजरीवाल थे तो उनके पास एक भी विभाग नहीं था। ऐसे में आप से कुल अलग करके दिखाने और पार्टी विद् डिफरेंस के नारे को धरातल पर उतारने के लिए सीएम ने 10 मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली है।
ये भी पढ़ेंः CM रेखा गुप्ता की पहली कैबिनेट में बड़े ऐलान- आयुष्मान योजना को मंजूरी, विधानसभा में CAG रिपोर्ट होगी पेश
संबंधित खबरें
दिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! AQI में भारी उछाल
28 mins ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
11 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
15 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
20 hrs agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
22 hrs ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली में शामिल नहीं होगी CJP, अभिजीत दीपके का बड़ा बयान
1 day agoरामलीला मैदान रैली से आज थमेगी दिल्ली की रफ्तार! ट्रैफिक एडवाइजरी जारी
1 day agoमुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग में विकास कार्यों का किया उद्घाटन
1 day agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines