दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। भाजपा सरकार ने सभी क्लास के मजदूरों के लिए सैलरी की दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया है। सैलरी की बढ़ी हुईं दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी। दिल्ली में मजदूरों की 6 श्रेणियां हैं, इनमें अकुशल, अर्ध कुशल, कुशल श्रमिक आदि शामिल हैं। सरकार के अनुसार बढ़ रही महंगाई से राहत दिलाने के लिए दरों में बढ़ोतरी का ऐलान किया गया है।
नई दरों में क्या कुछ?
सरकार के अनुसार अकुशल श्रमिकों को अब तक 18066 रुपये प्रतिमाह मिलते थे। अब इन मजदूरों को प्रतिमाह 18456 रुपये मासिक मिलेंगे। अर्ध अकुशल श्रमिकों को 19929 रुपये मिलते थे, जो अब बढ़कर 20371 रुपये मासिक कर दिए गए हैं। कुशल श्रमिकों को प्रतिमाह 21917 रुपये मिलते थे, जो अब 22411 रुपये निर्धारित किए गए हैं। गैर मैट्रिकुलेट श्रमिकों को अब 20371 रुपये मासिक मिलेंगे, पहले 19929 रुपये मिलते थे। वहीं, मैट्रिकुलेट (ग्रेजुएट नहीं) श्रमिकों को अब 22411 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे, पहले 21917 रुपये मिलते थे। ग्रेजुएट और उससे ऊपर वाले श्रमिकों को अब 24356 रुपये मासिक मिलेंगे, पहले 23836 रुपये मिलते थे।
कहां कर सकते हैं शिकायत
दिल्ली सरकार के अनुसार बढ़ी हुईं सैलरी दरों से दिल्ली के मजदूरों को आर्थिक राहत मिलने के साथ ही महंगाई से निपटने में भी मदद मिलेगी। अगर किसी श्रमिक को तय मानकों के आधार पर सैलरी नहीं मिलती है तो संबंधित जिले के अधिकारी के पास जाकर शिकायत दर्ज करवाई जा सकती है। न्यूनतम राशि न मिलने पर श्रमिक न्यूनतम मजदूरी अधिनियम 1948 के तहत अपनी बात अधिकारी के समक्ष रख सकते हैं। शिकायत पर तत्काल सुनवाई होगी और तय मानकों के आधार पर फैसला लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें:Mansoon Update: मानसून इस साल कब आएगा, कितनी होगी बारिश? IMD ने दिया ये अपडेट
यह भी पढ़ें : 43 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान, हीटवेव का अलर्ट, इन राज्यों में बारिश, जानें 7 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम?
संबंधित खबरें
दिल्ली में कहां रहेगा 5 नवंबर को पावर कट? चेक करें अपना एरिया
6 mins agoदिल्ली में सोलर ऊर्जा को बढ़ावा, एक लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन
1 hr agoदिल्ली की हवा में सांस लेना हुआ खतरनाक, AQI पहुंचा 500 के पार
9 hrs agoप्रदर्शन स्थल लिस्ट से जंतर-मंतर क्यों हटाया, दिल्ली पुलिस ने SC में बताया
20 hrs ago'सेक्युलर ढांचे…', हटेगी कृषि भवन की 'कदीमी मस्जिद'; केंद्र ने HC में बताया
22 hrs agoसोमालिया के पास नौसेना ने 20 ईरानी नागरिकों को बचाया
23 hrs agoदिल्ली में सात हजार किलो खराब खोया जब्त कर नष्ट किया
1 day agoदिल्ली-NCR की हवा बिगाड़ रहा PAK? AQI खराब करने के पीछे निकला बड़ा हाथ
1 day agoदिल्ली में 4 नवंबर को कहां गुल रहने वाली है बिजली? चेक करें अपना एरिया
1 day agoदिल्ली के इन रेलवे स्टेशनों में बिना कन्फर्म टिकट नहीं मिलेगी एंट्री, जानें
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines