हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

CM Rekha Gupta के शपथ ग्रहण पर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी लागू, देखें कौन-कौन से रूट बंद

Delhi Traffic Advisory: 20 फरवरी को रामलीला मैदान में नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। जिसके चलते दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के कई रास्तों पर यातायात प्रतिबंध लगाने के लिए एक एडवाइजरी जारी की है।

विज्ञापन

Delhi Traffic Advisory: 20 फरवरी 2025 को राम लीला मैदान में दिल्ली की मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह है। जिसके मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने खास व्यवस्था की है। पुलिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से इसका पालन करने की अपील की है। दरअसल, शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के बड़े नेता, उद्योगपति, फिल्मी स्टार्स और कई आध्यात्मिक शख्सियत शामिल होंगी, जिसको देखते हुए कई रास्तों पर डायवर्जन लागू किया गया है। घर से निकलने से पहले आप भी एक बार ट्रैफिक पुलिस की एजवाइजरी देख लें।

कब तक रहेगा डायवर्जन?

शपथ ग्रहण समारोह एक हाई-प्रोफाइल इवेंट है। इस दौरान यातायात सुचारू रूप से चलता रहे, इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कई स्थानों पर डायवर्जन लागू किया है। यह डायवर्जन गुरुवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक जारी रहेगा।

ये भी पढ़ें: Delhi BJP के वो 6 चेहरे कौन? जो CM रेखा गुप्ता के साथ लेंगे शपथ, LG को लिखी चिट्ठी में जिक्र

विज्ञापन

किन रास्तों पर डायवर्जन?

पुलिस ने कई क्षेत्रों में डायवर्जन पॉइंट भी बनाए हैं। इस दौरान, सुभाष पार्क टी-पॉइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ, अजमेरी गेट, रणजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग-डीडीयू मार्ग रेड लाइट और झंडेवालान के आसपास के इलाके में डायवर्जन पॉइंट बनाए गए हैं।


जिन रास्तों पर सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक ट्रैफिक रेगुलेशन, डायवर्जन और पाबंदी लगाई गई है, उसमें बीएसजेड मार्ग (आईटीओ से दिल्ली गेट), जेएलएन मार्ग (दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक), अरुणा आसिफ अली रोड, नई दिल्ली, मिंटो रोड से राउंड अबाउट कमला मार्केट से हमदर्द चौक, रणजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट तक और अजमेरी गेट से कमला मार्केट का नाम शामिल है। इस दौरान पुलिस ने लोगों से धैर्य रखने और सभी यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Delhi CM रेखा गुप्ता की पहली 5 चुनौतियां क्या? शपथ लेते ही करने होंगे ये काम

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola