एक तरफ अमेरिका और भारत के बीच टैरिफ को लेकर उठापटक चल रही है, दूसरी तरफ दिल्ली में बैठकर अमेरिका से 100 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। मामले का खुलासा तब हुआ जब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दिल्ली के कॉल सेटरों पर छापेमारी की। ईडी ने गुरुवार देर शाम खानपुर इलाके में तीन जगहों कॉल सेंटर्स की तलाशी ली। ईडी की देर रात शुरू 10.30 बजे हुआ तलाशी अभियान अभी तक जारी है। एक कॉल सेंटर्स से इस अंतरराष्ट्रीय ठगी का खुलासा हुआ। ईडी ने मौके से 100 करोड़ रुपये की विदेशी रुपयों का लेनदेन भी पकड़ा है। हालांकि अभी हिरासत में लिए लोगों की संख्या और नाम सामने नहीं आया है।
ऐसे करते थे ठगी
ईडी ने बताया कि ठग विदेशी नागरिकों में खासकर अमेरिका के नागरिकों को अपना निशाना बनाते थे। ठग माइक्रोसॉफ्ट, विंडोज जैसी बड़ी कंपनियों के असली सॉफ्टवेयर के नाम पर पायरेटेट सॉफ्टवेयर बेचते थे।
यह भी पढ़ें: गाजियाबाद में ट्रैफिक चालान का मैसेज भेजकर मोबाइल किया हैक, कुछ ही देर में निकाल लिए 6.33 लाख रुपये
2016 से कर रहे थे ठगी
ईडी की जांच में पता चला कि ठग साल 2016 से यह काम कर रहे हैं। इस साल तक आरोपियों के पास से 100 करोड़ रुपये की विदेश ऑनलाइन ट्रांजक्शन मिली है। ईडी ने बताया कि ईडी अब धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत इस रकम और सोर्स की पता किया जा रहा है।
7 साल पहले ठगी ने निकला था अमेरिका कनेक्शन
जयपुर पुलिस ने 7 साल पहले एक मामले का खुलासा किया था। इसमें एक गिरोह व्यक्ति की ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर आदि जुटाता था। यह डाटा जुटाने के लिए अमेरिका की कंपनियों को रिश्वत देते थे। आरोपियों ने महारानी फार्म में एक कॉल सेंटर खोला था। आरोपी ईमेल पर लोन की किश्त कमा कराने और कम समय में अधिक पैसा कमाने का ऑफर भेजता था। केस में आरोपी नितिन को गिरफ्तार किया था।
यह भी पढ़ें: नोएडा में ई सिम के नाम पर 15 लाख की साइबर ठगी, खुद को एयरटेल कर्मी बताकर दिया वारदात को अंजाम
संबंधित खबरें
'सांसदों को पीटा जा रहा है, मुझे नोचा गया', सड़क पर लेटीं प्रियंका गांधी
12 hrs agoजंतर मंतर पर प्रदर्शन के दौरान राहुल-प्रियंका हिरासत में, पुलिस बस में बैठे
13 hrs agoदिल्ली के सीमापुरी में गिरी 4 मंजिला इमारत, 3 की मौत और 8 को निकाला
15 hrs agoज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के बाद भी जारी रहेगा CJP का प्रदर्शन
15 hrs agoदिल्ली के कई इलाकों में 8 अक्टूबर को कटेगी बिजली, जारी हुआ शटडाउन शेड्यूल
15 hrs agoजिमखाना क्लब बेदखली केस में जज ने सुनवाई से खुद को हटाया
18 hrs ago'अंडरग्राउंड टनल, 7.3KM लंबाई', दिल्ली एयरपोर्ट पर ट्रेन दौड़ाने की तैयारी
20 hrs agoहिरासत से छूटे राहुल गांधी, पोस्ट में लिखा-कोई देशद्रोही नहीं बचेगा
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoआशा वर्कर्स को रेखा सरकार की बड़ी सौगात, अब मिलेगा इतना भत्ता
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines