Delhi Car Blast Update: दिल्ली कार धमाका मामले में एक और एक्शन हुआ है. जांच एजेंसी NIA ने अनंतनाग से डॉक्टर प्रियंका शर्मा को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है. प्रियंका हरियाणा के रोहतक जिले की निवासी है और वह अनंतनाग में पढ़ाई करती है. वह MBBS की लास्ट ईयर की स्टूडेंट है और अनंतनाग GMC में कार्यरत है.
प्रियंका का कनेक्शन उमर नबी से मिला है. फोन ट्रेसिंग में पता चला है कि प्रियंका उमर के संपर्क में थी. इसलिए उसे हिरासत में लेकर मोबाइल और सिम कार्ड जब्त कर लिया गया है और पूछताछ करके यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि दिल्ली कार धमाके में आखिर उसका रोल क्या है और वह किस वजह से उमर नबी के संपर्क में थी?
उमर ने नूंह में किराये पर लिया था कमरा
क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि उमर नबी ने दिल्ली में धमाका करने से पहले हरियाणा के नूंह जिले में किराये पर एक मकान लिया था, जिसमें वह करीब 10 दिन रुका था. इस मकान से दिल्ली तक आने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरे खंगालने पर पता चला कि उमर इसी मकान से कार में विस्फोटक पदार्थ भरकर दिल्ली तक गया था.
जांच करने पर यह भी पता चला है कि उमर नबी ने नूंह से ही विस्फोटक पदार्थ खरीदा था. यहां से कुछ विस्फोटक पदार्थ फरीदाबाद में किराये के मकान में शिफ्ट किया गया था और कुछ कार में भरकर दिल्ली लाया गया था. उमर नूंह में जिस किराये के मकान में रहता था, वह अल फलाह यूनिवर्सिटी के टेक्निशियन शोएब की साली का था.
दिल्ली में घटनास्थल से मिले हैं 3 कारतूस
बता दें कि दिल्ली में लाल किला के पास कार ब्लास्ट वाली जगह से 9MM के 2 जिंदा और 1 खाली कारतूस बरामद हुआ है. वहीं जो कारतूस बरामद हुए हैं, वह आम लोगों के लिए प्रतिबंधित हैं. ऐसे में दिल्ली पुलिस अब यह पता लगाने में जुट गई है कि कारतूस उमर नबी के पास कहां से आए, किससे खरीदे और इनका इस्तेमाल कैसे किया जाना था?
NIA ने मामले की जांच करते हुए पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के दालकोला निवासी डॉ. जानिसार आलम उर्फ जिगर को भी हिरासत में लिया गया है. डॉ. जानिसार किशनगंज में रिश्तेदार के घर मिला. उसने अल फलाह यूनिवर्सिटी से MBBS की है और लुधियाना में प्रैक्टिस कर रहा है. दिल्ली धमाके में शामिल एक डॉक्टर से डॉक्टर जानिसार की चैटिंग मिली है.
संबंधित खबरें
LIVE: CJP प्रोटेस्ट का आज दूसरा दिन, SC में मेट्रो बंद पर सुनवाई
1 hr agoदिल्ली में हालात सामान्य! संडे को खुलेंगी दुकानें, रेल यात्रियों को भी राहत
9 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच आज भी बंद रहेंगी दिल्ली की 30 सड़के, डायवर्जन लागू
9 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
9 hrs agoप्रदर्शनकारियों की हिरासत को सुप्रीम कोर्ट में दी गई चुनौती, कल होगी सुनवाई
11 hrs agoइंटरनेट बंद..., CJP प्रोटेस्ट ने कैसे बढ़ाई ट्रेन पैसेंजर्स की टेंशन?
13 hrs agoदिल्ली दंगे में ताहिर हुसैन दोषी करार, कोर्ट ने 7 आरोपियों को किया बरी
15 hrs agoदिल्ली के इन इलाकों में 11 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना इलाका
15 hrs agoदिल्ली में किलेबंदी! 3000+ हिरासत में, CJP प्रोटेस्ट में आज क्या-क्या हुआ?
15 hrs agoCJP प्रोटेस्ट के बीच हिरासत में लिए गए कई वकील, CJI ने दिया दखल
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines