Delhi Car Blast Update: सुसाइड अटैकर बनकर दिल्ली में कार धमाका करने वाले डॉ उमर नबी को लेकर चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. हरियाणा के नूंह जिले में क्राइम ब्रांच की छापेमारी हुई, जहां पता चला कि दिल्ली में कार धमाका करने से पहले उमर ने नूंह में किराये पर मकान लिया था और वह वहां 10 दिन तक रहा था. पिछले कई दिन से दिल्ली पुलिस और अन्य जांच एजेंसियां मामले की पड़ताल कर रही थीं और नूंह की हिदायत कॉलोनी में डेरा डाले हुई थीं, जहां उमर नबी ने मकान किराये पर लिया था. पुलिस और जांच एजेंसियों ने नूंह से दिल्ली आने वाले रास्तों पर लगे CCTV कैमरे भी खंगाले हैं.
यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन की साली का घर
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 10 नवंबर को उमर इसी किराये के मकान से अपनी i-20 कार में विस्फोटक सामग्री लादकर निकला था. यह घर अल फलाह यूनिवर्सिटी के इलेक्ट्रिशियन शोएब की साली का बताया जा रहा है. शोएब पहले से ही दिल्ली पुलिस की हिरासत में है और उसने ही उमर को यह कमरा उपलब्ध कराया था. शोएब की साली मूल रूप से नूंह के गोलपुरी गांव की रहने वाली है और उसकी ससुराल खिल्लुका गांव में बताई जा रही है. फिरोजपुर झिरका ATM से पैसे निकालने में नाकाम होने के बाद वह नूंह आया और यहां पर एक मकान को किराये पर लेकर उसमें रहा.
अल्ट्रासाउंड सेंटर के कैमरों में कैद हुई गाड़ी
उमर के यहां रहने की भनक न तो उसके किसी पड़ोसी को लगी और न ही जिले में तैनात खुफिया विभाग को मिली. नूंह के एक अल्ट्रासाउंड सेंटर में लगे कैमरों में डॉक्टर उमर की गाड़ी कॉलोनी में जाते हुए कैद हुई है, लेकिन वह वहां से कब निकली और किस रास्ते से निकली, यह सवाल अभी भी जांच एजेंसियों के लिए बड़ा सवाल है. इस तरह ब्लास्ट से ठीक पहले आतंकी उमर के जिले में आने की 2 घटनाएं उजागर हो चुकी है, जिनमें उसका फिरोजुपर झिरका के एक टोल प्लाजा से गुजरना तथा दूसरा फिरोजपुर झिरका के बीवां पहाड़ी रोड पर एक ATM से पैसे निकालने की कोशिश.
दिल्ली कार ब्लास्ट में बड़ा खुलासा, घटनास्थल से मिले जिंदा 9 MM के कारतूस, आम लोगों के लिए हैं बैन
दिल्ली हमले का कनेक्शन हवाला से मिला
जांच एजेंसियों ने गुरुग्राम-अलवर नेशनल हाईवे 248-ए से उस मकान तक जाने वाले रास्ते में लगे CCTV कैमरों को खंगाला. गोयल अल्ट्रासाउंड एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के CCTV फुटेज में जांच एजेंसियों को वही कार नजर आई. सूत्रों के अनुसार, केंद्रीय जांच एजेंसी ने हवाला कारोबार से जुड़े महिला अफसाना के भाई रिजवान खान को हिरासत में लिया है. इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति शोएब को भी हवाला कारोबार से जुड़े होने के चलते नूंह से ही हिरासत में लिया गया है. पता चला है कि फरीदाबाद में जो अमोनियम नाइट्रेट मिला, वह नूंह से ही खरीदा गया था और उसकी कुछ मात्रा का इस्तेमाल दिल्ली कार धमाके के लिए किया गया. अब केंद्रीय जांच एजेंसियों और लोकल पुलिस को अफसाना नाम की महिला की तलाश है.
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट, जानें अपने राज्य में मौसम का हाल
1 hr agoदिल्ली में 30 अक्टूबर को कहां रहेगा पावर कट? चेक करें अपना एरिया
5 hrs agoदिलजीत के शो में जाने का है प्लान? दिल्ली के ये ट्रैफिक रूट्स जरूर जान लें
6 hrs agoपैक करवाए थे भटूरे, एक्स्ट्रा छोले मांगे तो ठेले वाले ने घोंपा चाकू; मौत
9 hrs agoदिल्ली में 2.30 करोड़ की लूट, गन पॉइंट पर 4 बदमाशों ने दफ्तर में घुसकर छीने
9 hrs agoछठ पूजा के लिए दिल्ली से पटना के लिए चलेंगी 50 से ज्यादा लग्जरी बसें
10 hrs agoजामिया मिल्लिया इस्लामिया का बड़ा फैसला, 24 नवंबर तक चलेंगी ऑनलाइन कक्षाएं
1 day agoINDIA ब्लॉक की रैली को मिला CJP का समर्थन, क्या अभिजीत दीपके होंगे शामिल?
1 day agoसीएम रेखा गुप्ता- दिल्ली में छठ पूजा से पहले बनेंगे 1400 से ज्यादा घाट
1 day agoदिल्ली में एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स बंद, एपी सिंह का विदाई कार्यक्रम रद्द
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines