Delhi Car Blast Exploded i20 car New revelations: दिल्ली के लाल किले के मेट्रो स्टेशन के पास सोमवार रात जिस चलती कार में धमाका हुआ, उसमें केवल एक ही शख्स मौजूद था. सूत्रों के मुताबिक लालकिले के सामने रेड लाइट के आसपास के सीसीटीवी फुटेज में गाड़ी में शख्स अकेला दिखा था. धमाके से पहले गाड़ी में कोई और भी था जो धमाके से ठीक पहले ही गाड़ी से उतर गया था. इससे पहले कार में 3 लोग बैठे होने की बात सामने आई थी, पुलिस यह पता लगाने में जुटी थी कि यह तीन लोग कौन हैं? अब कार में केवल शख्स के होने की बात से पुलिस अब बाकी दोनों को तलाश रही है जो पहले गाड़ी से उतर गए थे.
29 अक्टूबर को खरीदी गई थी कार
वहीं, धमाके वाली कार के बारे में एक और जानकारी पता चली है कि i20 कार HR 26 CE 7674 29 अक्टूबर को खरीदी गई थी. उस समय इस कार का प्रदूषण कराया गया था और उस वक्त कार के साथ तीन लोग मौजूद हैं. वीडियो 29 अक्टूबर शाम 4 बजकर 20 मिनट का है. शक है कि वीडियो में लंबी दाढ़ी में तारिक भी मौजूद है, जिसके नाम पर डॉक्टर उमर ने कार खरीदी थी.
गौरतलब है कि तारिक से पहले तीन बार पहले भी धमाके को अंजाम देने वाली i20 कार बिक चुकी थी. गुरुग्राम निवासी मोहम्मद सलमान गाड़ी के पहले मालिक थे. मोहम्मद सलमान को हिरासत में लिया और उससे गाड़ी के बारे में पूछताछ की. उन्होंने बताया कि सलमान ने डेढ़ साल पहले ओखला में देवेंद्र नाम के एक व्यक्ति को गाड़ी बेची थी.
सलमान ने देवेंद्र को बेची, फिर अंबाला में बिकी
ओखला में देवेंद्र नाम के व्यक्ति ने बाद में गाड़ी अंबाला में किसी को बेची और फिर पुलवामा में तारिक नाम के एक व्यक्ति को बेची. गाड़ी तो बिकती रही, लेकिन किसी ने भी कार के दस्तावेज नहीं बदलवाए. यह कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी. इसका नंबर HR 26 7624 था, जो मोहम्मद सलमान नाम के व्यक्ति के नाम पर दर्ज है.
तारिक ने कार को उमर को दे दिया था
तारिक को कल रात पुलिस ने पुलवामा के संबूरा से हिरासत में लिया है. लेकिन कार की RC तारिक के नाम नहीं है. सूत्र बताते हैं 2015 में तारिक ने कार को उमर को दे दिया था. तबतक कार तारिक के नाम से था. पुलिस ने इन दोनों को ही हिरासत में ले लिया है और पूछताछ कर रही है. इस डील में आमिर नाम के व्यक्ति का कनेक्शन सामने आया है. जम्मू-कश्मीर पुलिस तारिक और आमिर से पूछताछ कर रही है.
संबंधित खबरें
CJP के तिरंगा मार्च में शामिल न हों, सिर्फ 11 लोगों को इजाजत: दिल्ली पुलिस
36 mins agoCJP के 'तिंरगा मार्च' से पहले बंद किया गया कनॉट प्लेस का सेंट्रल पार्क
2 hrs agoदिल्ली में खंडित मूर्तियों के लिए बनेंगे 250 कियोस्क
4 hrs agoलोकनायक अस्पताल में CT स्कैन और 3 MRI मशीनें शुरू, जांच मुफ्त
4 hrs ago'कौन रील बना रहा, कौन पत्रकार', महिला रिपोर्टर से बदसलूकी पर SC में सरकार
7 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 16 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली? अभी करें चेक
7 hrs agoदिल्ली-नोएडा समेत NCR में बिगड़ा मौसम, दिन में छाया अंधेरा; IMD का अलर्ट
11 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
11 hrs agoसुप्रीम कोर्ट पहुंचा जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट बैन का मामला, याचिका दाखिल
1 day agoदिल्ली के किन इलाकों में 15 अक्टूबर को गुल रहेगी बिजली, चेक करें अपना एरिया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines