Delhi Cabinet Reshuffle: दिल्ली कैबिनेट में फेरबदल किया गया है। मंत्री कैलाश गहलोत से न्याय विभाग वापस लिया गया है। उन्हें अब महिला एवं बाल विकास विभाग आवंटित किया गया है। वहीं आतिशी को कानून और न्याय विभाग दिया गया है। पहले महिला एवं बाल विकास विभाग आतिशी के पास था। यानी दोनों मंत्रियों के विभागों की अदला-बदली की गई है।
सबसे ज्यादा विभाग वाली मंत्री बनीं आतिशी
आतिशी अब कानून और न्याय सहित 14 विभागों की देखरेख करेंगी। उनके पास केजरीवाल सरकार के मंत्रियों में सबसे ज्यादा विभाग हो गए हैं। इससे पहले अक्टूबर में आतिशी को जल विभाग का प्रभार सौंपा गया था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के प्रस्ताव पर दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना ने मुहर लगाई।
लंबित फाइलों की वजह से बदलना पड़ा विभाग
दरअसल, एलजी वीके सक्सेना ने न्यायिक बुनियादी ढांचे से संबंधित फाइलों को केजरीवाल सरकार से तीन दिन के अंदर मांगा है। माना जा रहा है कि महीनों से लंबित फाइलों की वजह से कैलाश गहलोत से यह विभाग वापस लिया गया है।
फाइलों को देखने के बाद मुख्यमंत्री कार्यालय ने आतिशी को कानून मंत्रालय सौंपने की सिफारिश की थी। कैलाश गहलोत के पास अब महिला एवं बाल विकास के साथ ही परिवहन, प्रशासनिक सुधार, सूचना और प्रौद्योगिकी और राजस्व विभाग हो गया है। जबकि आतिशी के पास कानून व न्याय के अलावा जल विभाग, राजस्व, योजना एवं वित्त विभागों की जिम्मेदारी है।
इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अक्टूबर में कैबिनेट में मामूली फेरबदल किया था। जिसमें सौरभ भारद्वाज से जल विभाग लेकर आतिशी को सौंपा गया था। पर्यटन, कला और संस्कृति विभागों की जिम्मेदारियां भारद्वाज को सौंपी गईं थीं।
ये भी पढ़ें: दिल्ली पुलिस को मिली IGI एयरपोर्ट और पहाड़गंज में बम धमाके की धमकी
संबंधित खबरें
दिल्ली-शिमला-धर्मशाला फ्लाइट शुरू, जानें नया विंटर शेड्यूल
58 mins agoदिल्ली मेट्रो में खालिस्तान समर्थक नारे लिखने के मामले में 3 गिरफ्तार
1 hr agoपंजाब में चुनाव से पहले AAP को बड़ा झटका, तीनों बागी विधायक BJP में शामिल
2 hrs agoअब घर के पास ही जमा होगा Property Tax, 15 नवंबर तक लगेंगे स्पेशल कैंप
4 hrs agoदिवाली से पहले दिल्ली की हवा हुई 'जहरीली'! 349 तक पहुंचा AQI
6 hrs ago1984 हिंसा के पीड़ितों को न्याय दिलाने हरि नगर पहुंचीं Rekha Gu रेखा गुप्ता
18 hrs agoदिल्ली के किन इलाकों में 2 नवंबर को कटेगी बिजली? चेक करें शटडाउन लिस्ट
22 hrs agoग्रेजुएट्स के लिए DU में जॉब पाने का मौका, 19 नवंबर से पहले करें आवेदन
1 day agoदिल्ली में आज से Grap की पाबंदियां लागू, BS6 से नीचे के वाहनों पर रहेगी रोक
1 day ago'मार्च करें और थोड़ी सी शॉपिंग भी कर लें', रैली से पहले राहुल गांधी की अपील
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines